For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धोनी और गांगुली में से वनडे का बेस्ट बल्लेबाज काैन? संगकारा ने इसे चुना

नई दिल्ली।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व माैजूदा समय के बीसीसीआई अध्यक्ष बने साैरव गांगुली अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते थे। उनकी खासियत रही है लंबे छक्के लगाना। वहीं महेंद्र सिंह धोनी हैं जिन्हें मैच फिनिशर के रूप में जाना जाता है। श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार संगकारा से सवाल किया गया कि उनकी नजरों में धोनी-गांगुली में वनडे का बेस्ट बल्लेबाज काैन है तो उन्होंने धोनी का नाम लिया।

दोनों दिग्गजों ने कई माैकों पर टीम को जीत दिलाई, लेकिन संगकारा ने मैच को खत्म करने की धोनी की योग्यता के चलते उन्हें चुना। इसके अलावा भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी माना कि लिमिटेड ओवर्स के क्रिकेट में धोनी गांगुली से आगे रहे क्योंकि उन्होंने सभी आईसीसी ट्रॉफियां जीती हैं। गंभीर ने कहा, ''एक कप्तान के रूप में बेशक आप इससे बेहतर रिकॉर्ड नहीं रख सकते। मुझे इसमें कोई शक नहीं हैं कि व्हाइट बॉल क्रिकेट में धोनी, गांगुली से आगे हैं।''

स्टार स्पोर्ट्स के शो 'क्रिकेट कनेक्टेड' में कुमार संगकारा ने बात करते हुए कहा, ''वनडे क्रिकेट में मैच को फिनिश करने की योग्यता मेरे लिए हमेशा मुश्किल होती है। इसलिए मैं दोनों में से धोनी को ही चुनूंगा। खासकर इसलिए भी क्योंकि वनडे में धोनी ने कठिन नंबर पर बल्लेबाजी की है। लेकिन टेस्ट क्रिकेट में गांगुली बेहतर हैं।''

संगकारा ने कहा कि बेशक वनडे में गांगुली, धोनी से 590 रन आगे हैं। गांगुली ने 311 वनडे में 11363 रन बनाए हैं जबकि धोनी ने 350 मैचों में 10773 रन बनाए हैं। संगकारा ने गांगुली की तारीफ करते हुए कहा, ''गांगुली ने ही धोनी के लिए रास्ता बनाया। आपको बहुत सारी बातों पर जज किया जाता है। दादा ने दूसरों के लिए शानदार विरासत छोड़ी, जिसे धोनी ने ग्रहण किया। धोनी एक बेस्ट खिलाड़ी, अविश्वसनीय कप्तान हैं, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाई, लेकिन सच यह भी है कि इसकी नींव सौरव गांगुली ने रखी।''

Story first published: Thursday, July 16, 2020, 17:14 [IST]
Other articles published on Jul 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+