For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वर्ल्ड कप 2019 : युवराज का बड़ा बयान आया सामने, बोले- यह खिलाड़ी बरसाएगा रन

नई दिल्लीः आईपीएल(IPL) के समाप्त होते ही सभी खिलाड़ियों का ध्यान इंग्लैंड एंड वेल्स में होने जा रहे विश्व कप की ओर चला जाएगा। कई खिलाड़ियों ने अपनी खोई हुई फाॅर्म आईपीएल मैचों के जरिए वापस पाई है। मुबंई इंडियंस(Mumbai Indians) प्लेआफ में पहुंच चुकी है, जिसमें शामिल युवराज सिंह(Yuvraj Singh) तो विश्व कप का हिस्सा तो नहीं रहेगे लेकिन उनकी नजरों में एक ऐसा खिलाड़ी है जो खूब धमाल मचाएगा। यह कह सकते हैं कि भारतीय टीम को तूफानी बल्लेबाजी के लिए युवराज की कमी नहीं खलने वाली है।

कही यह बात

कही यह बात

युवराज का कहना है कि विश्व कप दाैरान अगर कोई भारतीय खिलाड़ी खूब रन बरसाए तो वो आलराउंडर हार्दिक पांड्या हैं। पांड्या इस सीजन में मुंबई के लिए ही खेल रहे हैं और हर मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। पांड्या अपने खेलने का अंदाज भी बदल चुके हैं यहां तक कि महेंद्र सिंह धोनी की तरह हेलिकाॅप्टर शाॅट खेलना भी सीख गए हैं। इन सब चीजों पर नजर मारते हुए युवराज ने कहा कि मैंने उनसे कहा है कि जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहे हैं, उनके लिए विश्व कप शानदार होगा। कोलकाता के खिलाफ उन्होंने 34 गेंद में 91 रन बनाए। आईपीएल में मेरे लिए शायद यह सबसे शानदार पारियों में से एक थी।

शानदार तरीके से कर रहे हैं प्रहार

शानदार तरीके से कर रहे हैं प्रहार

युवराज ने कहा, 'जाहिर है, वह जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं वह कमाल का है और मैं उम्मीद करूंगा कि वह इस फॉर्म को विश्व कप तक जारी रखें। वह बीच-बीच में अच्छी गेंदबाजी कर रहा है लेकिन जैसा कि मैंने कहा यह दबाव झेलने के बारे में है। वह ऐसी लय में हैं जैसा हर बल्लेबाज चाहता है। मैं उन्हें अभ्यास मैचों से देख रहा हूं, वह गेंद को शानदार तरीके से प्रहार कर रहे हैं।'

लय में हैं पांड्या

लय में हैं पांड्या

पांड्या ने इस सीजन में अबतक 13 मैचों में 198.95 की स्ट्राईक रेट से 380 रन बना डाले हैं। पांड्या की विस्फोटक पारियों का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अबतक चाैकों से ज्यादा छक्के बरसाए हैं। वह 26 चाैके व 29 छक्के लगा चुके हैं। वह सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में अभी तीसरे नंबर पर चर रहे हैं। बता दें कि विश्व कप की शुरूआत 30 मई को होनी है जिसका फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को होना है। इससे पहले पांड्या का फाॅर्म में लाैटना टीम के लिए अच्छी खबर है।

IPL 2019 : बेटे ने मैदान पर बरसाए रन तो देख पिता करने लगा भांगड़ा, देखें वीडियो

Story first published: Saturday, May 4, 2019, 13:09 [IST]
Other articles published on May 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+