For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सोती महिला से रेप के आरोप पर कोर्ट में फूट-फूटकर रोया यह क्रिकेट खिलाड़ी

नई दिल्ली। वोरसेस्टरशायर के प्रोफेशनल क्रिकेटर एलेक्स हेपबर्न आजकल अपने गलत हरकत के चलते सुर्खियों में हैं।3 साल के हेपबर्न पर एक महिला ने कथित तौर पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि हेपबर्न ने उसके साथ धोखे से शारीरिक संबंध बनाए। महिला का कहना है कि जब जॉय क्लॉर्क की जगह हेपबर्न बिस्तर में घुस गए और उनके साथ संबंध बनाए। उसे लगा कि बिस्तर में जॉय है इसलिए उस महिला ने रजामंदी से संबंध बनाए। यह घटना अप्रैल 2017 की है। इस घटना के बाद से ही हेपबर्न सस्पेंड चल रहे हैं।और इस मसले को लेकर सुनवाई चल रही है।

अपनी सफाई में हेपबर्न ने कहा कि संबंध बनाने से पहले पीड़िता ने मुझे देखा था और इस दौरान हम दोनों का 20 मिनट तक चुंबन भी किया इसके बाद चिल्लाई कि तुमने मेरा बलात्कार किया है।

23 वर्षीय हेलबर्न ने कहा कि इस लड़की को पता था कि बिस्तर में जो नहीं कोई और है फिर भी उसने संबंध बनाए। हेपबर्न का कहना है कि वह जब बिस्तर में जा रहे थे तभी उनको एहसास हुआ कि बिस्तर में कोई लड़की है । कमरे में कम रोशनी थी।इस दौरान अपने सामने वाले शख्स का चेहरा देखा जा सकता था। पीड़िता ने उन्हें(हेपबर्न) को देखा और इसके बाद उनकी तरफ आई। हेपबर्न इतना कहकर कोर्ट में रोने लगे।

एलेक्स हेपबर्न ने इस आरोप को पूरी तरह से नकार दिया और कहा है कि पीड़िता को पूरी तरह से पता था कि क्या हो रहा है। जूरी-सदस्य को बताते हुए पीड़िता ने कहा कि उसे पहले विश्वास था कि वह क्लार्क के साथ सो रही है, लेकिन उसे इस बारे में नहीं पता था कि वह हेपबर्न के साथ सो रही है इससे पहले एक मामले की सुनवाई के दौरान हेपबर्न ने बताया था कि कैसे व्हॉट्सअप ग्रुप में सेक्सुअल चैट शुरू हुई और मामला यहां तक आ गया। हेपबर्न ने बलात्कार के आरोपों को खारिज किया है। फिलहाल मामले की सुनवाई जारी है।

Story first published: Friday, January 11, 2019, 15:48 [IST]
Other articles published on Jan 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+