'आस्ट्रेलिया दौरे जैसी शर्मिदगी अब नहीं झेलनी पड़ेगी'
लाहौर, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कोच इंतिखाब आलम फिलहाल राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख की भूमिका में नवोदित खिलाड़ियों को निखारने में जुटे हैं। उनका कहना है कि भविष्य में पाकिस्तान को आस्ट्रेलिया दौरे जैसी शर्मिदगी नहीं झेलनी पड़ेगी।
कुछ महीने पहले आस्ट्रेलिया दौरे पर गई पाकिस्तानी टीम को टेस्ट और एकदिवसीय श्रृंखला दोनों में करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसी दौरे पर आलम ही टीम के कोच थे। उनके पद छोड़ने के बाद वकार यूनुस को टीम का कोच बनाया गया है।
स्थानीय समाचार पत्र 'द न्यूज' से बातचीत में आलम ने कहा, "पाकिस्तानी क्रिकेट में पेशेवर रवये और अनुशासन की कमी दिखती है। अगर हम अपने खिलाड़ियों से इन खामियों को दूर नहीं करते तो वे पहले जैसी गलती ही दोहराते रहेंगे।"
आलम का कहना है कि उनका लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करना है ताकि आस्ट्रेलिया दौरे की कहानी फिर न दोहराई जाए। उन्होंने कहा, "हमें अपने नवोदित खिलाड़ियों को बुनियादी तौर-तरीके और अनुशासन की सीख देने की जरूरत है। एनसीए में इसी पहलू पर जोर दिया जा रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications