For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

उपलब्धि, मलाल और उम्मीदें, हरभजन के संन्यास पर कुछ यूं उमड़ी पत्नी गीता की भावनाएं

नई दिल्लीः हरभजन सिंह की पत्नी और अदाकारा गीता बसरा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट की है। गीता बसरा की यह पोस्ट उनके पति के रिटायरमेंट के बारे में है। यहां पर गीता कहती है कि भज्जी ने तो काफी लंबे समय पहले ही मानसिक तौर पर रिटायरमेंट ले लिया था लेकिन वह अधिकारिक घोषणा के लिए सही समय की प्रतीक्षा कर रहे थे। गीता हरभजन सिंह को उनके बेहतरीन करियर के लिए मुबारकबाद देती हैं और कहती हैं कि वह भाग्यशाली हैं जो भज्जी की यात्रा का हिस्सा बन पाई।

वे आगे कहती हैं कि वे इस चीज के लिए भी शुक्रगुजार हैं कि उनकी बेटी हिनाया हरभजन को क्रिकेट के मैदान पर देख पाई।

गीता की इस पोस्ट को इस प्रकार पढ़ा जा सकता है, "मैं जानती हूं कि आप कितने लंबे समय से इस पल की प्रतीक्षा कर रहे थे आप काफी समय पहले मानसिक तौर पर रिटायर हो चुके थे लेकिन आधिकारिक घोषणा के लिए आप सही समय का इंतजार कर रहे थे। आज मैं कहना चाहती हूं कि हम आपकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व महसूस करते हैं। इससे भी अधिक अभी जीवन में आपके लिए इंतजार कर रहा है। मैं हमेशा इस बात को याद रखूंगी कि जब आप खेलते थे तो कितना स्ट्रेस और कितनी चिंताएं और कितने सारे अंधविश्वास हर गेम में होते थे, कई बार प्रार्थनाओं का अंतहीन दौर चलता था और आपको खेलते देखकर मैंने भी गेम को समझना सीखा और आपके हर रिकॉर्ड और जीत को सेलिब्रेट किया।

"एक शानदार करियर के लिए आपको मुबारकबाद हो भज्जी... कई सारे खिलाड़ी 23 साल तक नहीं खेल पाते। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि आपकी इस यात्रा में और सभी उतार-चढ़ाव में हिस्सा बन पाई और शुक्रगुजार हूं कि हिनाया अपने पापा को स्टेडियम में खेलते देख पाई।"

गीता यह भी कहती है कि, मुझे पता है यह उस तरह का अंत नहीं था जिस तरीके से आप चाहते थे या फिर जैसा प्लान किया गया था लेकिन जैसा कि कहते हैं कि किस्मत आपके हाथ में नहीं होती। आप दृढ़ विश्वास, जुनून के साथ खेले और आपने अपना सिर ऊंचा रखा। आपको जीवन के आने वाले हिस्से के लिए और अधिक सफलता की कामना करती हूं। मेरे प्यार, बेस्ट अभी भी आना बाकी है।"

हरभजन सिंह ने अपने करियर का अंतिम इंटरनेशनल मुकाबला 3 मार्च 2016 को खेला था और यह T20 वर्ल्ड कप में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ था। हरभजन सिंह लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर थे और उनका संन्यास मात्र औपचारिक घोषणा ही था क्योंकि तमाम चयनकर्ताओं ने इस गेंदबाज को अब चयन के लिए विचार देना ही बंद कर दिया था।

Story first published: Friday, December 24, 2021, 21:14 [IST]
Other articles published on Dec 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+