प्रैक्टिस के दौरान आपस में भिड़े क्रिकेटर, कोच ने किया अलग-अलग
ब्रिस्बेन। पाकिस्तान की क्रिकेट टीम इस समय ऑस्टेलिया दौरे पर है। टीम आज से अपना पहला टेस्ट खेल रही है लेकिन टेस्ट से पहले ही टीम के साथ ऐसा वाकया पेश आ गया है, जो खिलाड़ियों का मनोबल तोड़ सकता है।
पाकिस्तानी टीम के दो स्टार बॉलर यासिर शाह और वहाब रियाज बुधवार को प्रैक्टिस के दौरान आपस में भिड़ बैठे। मामला तब हुआ जब टीम प्रैक्टिस सत्र के दौरान फुटबॉल मैच खेल रही थी।
फुटबॉल खेलते हुए दोनों के बीच किसी बात तो लेकर बहस हो गई इसके बाद यासिर ने वहाब रियाज को धक्का दे दिया। ये देख टीम के कोट मिकी आर्थर ने तुरंत दोनों को अलग किया और मैदान के बाहर भेज दिया।
टीम के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ बहस जरूर हुई लेकिन ये कोई बहुत बड़ा मुद्दा नहीं था। बाद में यासिर और वहाब ने भी इस पर सफाई दी और ट्विटर पर एक पोस्ट कर कहा कि हम दोनों दोस्त हैं और मीडिया में गलत बताया जा रहा है।
— Yasir Shah Offical (@Shah64Y) December 14, 2016
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मामले को गंभीरता से लिया है। पीसीबी चेयरमैन शहरयार खान ने मीडिया से कहा कि फुटबाल सत्र के दौरान हुई घटना के बारे में सुनकर उन्हें दुख हुआ है।
खान ने कहा कि ये अनुशासनहीनता है और हमने टीम प्रबंधन से इस घटना की रिपोर्ट मांगी है उन्होंने कहा कि जांच के बाद दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई पर फैसला किया जाएगा।
ये कोई पहला मामला नहीं है, जब पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के बीच टकराव की खबर सामने आई है। पाक टीम में टकराव की खबरें अक्सर आती रहती हैं। कई बार खिलाड़ियों में मारपीट की भी खबरें आ चुकी हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
