कोहली के बयान से खफा इस एक्टर ने कहा- बोलने से पहले सीखो ...

नई दिल्ली। विदेशी खिलाड़ियों को पसंद करने पर देश छोड़ने की सलाह वाले बयान के बाद से विराट कोहली लगातार आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं। विराट के इस बयान से सिर्फ क्रिकेट जगत ही नहीं बल्कि तमाम अलग -अलग क्षेत्रों से ताल्लुक रखने वाले खेल प्रेमियों को भी झटका लगा है।विराट के इस बयान के बाद से उनसे हर कोई सवाल करता और बिफरा नजर आ रहा है।

बोलने से पहले सीखें कोहली:

विराट के इस बयान के बाद एक्टर सिद्धार्थ ने भी विराट को खरी खोटी सुनाई है। सिद्धार्थ ने ट्विटर पर लिखा है।यदि आप किंग कोहली बने रहना चाहते हो तो भविष्य में कुछ बोलने से पहले ये सीखने का समय आ गया है कि द्रविड़ क्या कहेंगे? एक भारतीय कप्तान ने कैसे मूर्खतापूर्ण शब्द कहे।

हर्षा भोगले ने भी दी प्रतिक्रिया:

विराट के इस बयान पर क्रिकेट एक्सपर्ट हर्षा भोगले ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। हर्षा ने लिखा है।कोहली का बयान बुलबुले का प्रतिबिंब है, जिसमें ज्यादातर लोकप्रिय लोग फिसल जाते हैं या मजबूर हो जाते हैं। यह बबल काफी आरामदायक होता है और यही कारण है कि आखिर क्यो जाने माने लागे इसे बनने से रोकने के लिए काफी कोशिश करते हैं।

क्या है मामला ?

क्या है मामला ?

दरअसल, हुआ यूं कि विराट सोशल मीडिया पर वीडियो राउंड के तहत प्रशंसकों के सवालों का जवाब दे रहे थे। जिसमें कुछ लोगों की टिप्पणियां भारतीय कप्तान को नागवार लगी। विराट ने पलटकर जवाब देते हुए ऐसे लोगों को देश छोड़ने तक की हिदायत दे डाली। विराट ने यह बात एक फैन की इस टिप्पणी पर की जिसमें उस फैन ने विराट के बारे में कहा था- "वह एक बढ़ाचढ़ाकर पेश किया गया बल्लेबाज हैं।

उनकी बल्लेबाजी में कुछ भी खास नहीं लगता है। मुझे इन भारतीयों की तुलना में अंग्रेजी और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को देखना ज्यादा पसंद है," विराट ने टिप्पणी का जवाब दिया और कहा, "मुझे नहीं लगता कि आपको भारत में रहना चाहिए। जाओ और कहीं और रहो। आप हमारे देश में क्यों रहते हैं और दूसरे देशों से प्यार करते हैं?" उन्होंने कहा, "मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप मुझे पसंद नहीं करते हैं।"

Story first published: Friday, November 9, 2018, 9:46 [IST]
Other articles published on Nov 9, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+