जब भारत और श्रीलंका के मैच में दिखीं जूली की दिलकश अदाएं और हार गई टीम
कोलंबो। भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मैच 168 रनों से जीत लिया। भारत ने सीरीज में 4-0 से बढ़त बना ली है। इस मैच में बहुत कुछ खास था। एक तो भारत के लिए पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अपना 300वां वनडे खेला तो वहीं रोहित शर्मा ने लगातार दो शतक बनाने का मुकाम हासिल किया। और ऐसा करने वाले वे पहले बल्लेबाज बन गए। इसके अलावा शर्दुल ठाकुर को लंबे इंतजार के बाद भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिला।

साइड स्क्रीन पर बॉलीवुड मूवी जूली 2 का ट्रेलर चलने लगा
हालांकि इन सबसे अलावा इस मैच में एक ऐसा दृश्य आया कि सब चौंक गए। दरअसल मलिंगा के एक ओवर में मनीष पांडे बैटिंग के लिए तैयार थे। उसी बीच अचानक बल्लेबाज के पीछे लगी साइड स्क्रीन पर बॉलीवुड मूवी जूली 2 का ट्रेलर चलने लगा। हालांकि ये स्पष्ट नहीं हुआ कि ये फिल्म प्रमोशन का तरीका था या गलती से चलने लगा।

फिल्म जूली 2 में मुख्य किरदार में साउथ कि एक्ट्रेस राय लक्ष्मी
साल 2004 में आई अभिनेत्री नेहा धूपिया स्टारर फिल्म जूली का सीक्वल यानि जूली-2 आ रही है। जिसका हालिया ट्रेलर टिजर जारी हुआ है। फिल्म जूली 2 में मुख्य किरदार में साउथ कि एक्ट्रेस राय लक्ष्मी नजर आने वाली हैं।
'जूली हर जगह पहुंचती है'
राय लक्ष्मी ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक फोटो शेयर किया है जिसमें उनकी फिल्म जूली 2 का दृश्य दिखाई पड़ रहा है। उन्होंने लिखा- 'जूली हर जगह पहुंचती है।'
तभी श्रीलंका वाले भारत से हार गए
राय लक्ष्मी द्वारा शेयर किए गए इस फोटो को हजारो लोगों ने लाइक व कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा- तभी श्रीलंका वाले भारत से हार गए। सारा ध्यान तो हीरोइन देखने में लगा था।
आपके चलते श्रीलंकाई गेंदबाजों का ध्यान भटक गया
एक अन्य यूजर ने लिखा- आपके चलते श्रीलंकाई गेंदबाजों का ध्यान भटक गया था।

जूली-2 के साथ बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री
अपने हॉट एडं बोल्ड अंदाज से बॉलीवुड में राय लक्ष्मी फिल्म जूली-2 के साथ बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री लेने वाली हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
