23 सितंबर को प्रेमिका संग शादी के बंधन में बंधेंगे क्रिकेटर अभिमन्यु मिथुन
चेन्नई। टीम इंडिया के उभरते स्पिनर अभिमन्यु मिथुन ने भी अपना घर बसाने का फैसला कर लिया है। खबर कि अभिमन्यु मिथुन और साउथ इंडियन एक्ट्रेस राधिका की बेटी रायने राधिका 23 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों ने हाल ही में सगाई की है।
मालूम हो कि ये दोनों एक-दूसरे को लंबे वक्त से डेट कर रहे हैं लेकिन अब दोनों के परिवार इस रिश्ते को कबूलने के लिए राजी हो गये हैं इसी कारण अब दोनों सात फेरे लेने जा रहे हैं।
Special moment for my baby, need all your blessings🙏🏻🙏🏻🙏🏻 https://t.co/To9KJuurEY
— Radikaa Sarathkumar (@realradikaa) September 10, 2015 इस बात की जानकारी रायने की मां, साउथ इंडियन एक्ट्रेस राधिका ने ट्वीट करके दी है। उनके ट्वीट से पता चलता है कि अभिमन्यु और रायने की मंगनी बेहद ही क्लोज फ्रेंड्स और परिवार वालों के बीच में हुई है और अब दोनों के परिवार वाले शादी की तैयारियों में जुटे हैं।
गौरतलब है कि मिथुन आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेला है तो रायने राधिका फिल्म प्रोडक्शन में काम करती हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
