ऑस्ट्रेलिया के नए कोच लैंगर के बारे में एडम गिलक्रिस्ट ने किया चौंकाने वाला खुलासा

नई दिल्ली। क्रिकेट की अगर बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की टीम को अनुशासन के लिए खासतौर पर जाना जाता है, गौरतलब हो की गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम के नए कोच की जिम्मेदारी जस्टिन लैंगर को सौंपी गई है जिनको कि खिलाड़ियो को बेहद अनुशासन में रखने के लिए, और उनसे अच्छे बर्ताव के लिए जाना जाता है। इसकी पुष्टि करते हुए ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने एक कार्यक्रम में कहा कि लैंगर ने टीम के खिलाड़ियों को अनुशासन में रहने के लिए कहा है।

गिलक्रिस्ट ने कुछ यूं लिए मजेः 46 वर्षीय गिलक्रिस्ट ने इस कार्यक्रम में कहा कि जैसा कि आपने सुना ही होगा कि लैंगर बेहद ईमानदारी और संयम चाहते हैं। उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों से अनुशासन में रहने और अच्छा व्यवहार रखने के लिए भी कहा है। हालांकि क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन जारी रखने की बात भी प्लेयर्स से कही है, जैसा टीम पहले से करती आ रही है।'
इसके बाद गिलक्रिस्ट ने मजाकियी अंदाज में कहा की मैंने सुना है कि वह अपनी टीम के खिलाड़ियों का बर्ताव इतना अच्छा चाहते हैं कि अपनी एक बेटी की शादी उनसे कर सकें। गौरतलब हो की लैंगर के चार बेटियां हैं । बता दें की पूर्व टेस्ट स्टार जस्टिन लैंगर ने गत शनिवार को कोच का पदभार संभाला था, इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान बॉल टैंपरिंग मामले के बाद डैरेन लेहमन ने कोच पद से इस्तीफा दे दिया था।

Story first published: Thursday, May 31, 2018, 17:06 [IST]
Other articles published on May 31, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+