एडम गिलक्रिस्ट ने टीम इंडिया की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए बता दी एक कमजोरी
नई दिल्ली। तेज गेंदबाजी भारत की कभी सबसे बड़ी ताकत नहीं रही लेकिन पिछले कुछ सालों से यह मामला बदल चुका है। आज की तारीख में भारत का पेस अटैक विश्व के सबसे बेहतरीन अटैक में गिना जाता है। इस बात को ऑस्ट्रेलिया भी जानता है कि उसका सामना इस बार एक अलग भारतीय तेज गेंदबाजी से होने वाला है। भारत के तेज गेदबाजों का लोहा मानते पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट भी मान रहे हैं।
गिलक्रिस्ट ने इंडियन पेसर के बारे में बात करते हुए माना कि ये भारतीय अटैक दुनिया की किसी भी बल्लेबाजी की धज्जियां उड़ा सकता है। हालांकि इसके साथ ही पूर्व कंगारू विकटकीपर ने यह भी कहा कि भारतीय तेज गेंदबाजों को ऑस्ट्रेलिया में सफल होने के लिए एक बेहतरीन प्लान के साथ काम करना होगा।
सब कुछ मौजूद है भारतीय तेज गेंदबाजों के पास
गिलक्रिस्ट ने कहा, "ये कहना अभी मुश्किल है कि भारत के तेज गेंदबाज यहां कैसा प्रदर्शन करेंगे क्योंकि अब तक वे ऑस्ट्रेलिया में एक साथ आकर इस तरह से नहीं खेले हैं। यह देखना बहुत रोचक होगा कि उनका प्रदर्शन यहां कैसा रहता है।"
गिलक्रिस्ट ने आगे कहा, "हमने देखा कि किस तरह से इंग्लैंड में उन्होंने अपनी ताकत दिखाई। वे किसी भी बल्लेबाज को तहस-नहस कर सकते हैं। उनके पास ऑस्ट्रेलिया में सफल होने के लिए सब कुछ है, चाहे वे फिटनेस हो या आक्रामकता।"
विराट कोहली बनाम मिशेल स्टार्क पर बोले
इसके अलावा गिलक्रिस्ट ने इस बात से इंकार किया कि यह सीरीज मिशेल स्टार्क बनाम विराट कोहली होने जा रही है। उन्होंने कहा, " ऑस्ट्रेलिया टीम में और भी कई शानदार तेज गेंदबाज हैं। मेरे ख्याल में पैट कमिंस और जोश हेजलवुड भी उतने ही शानदार साबित होंगे। ये सभी शानदार तेज गेंदबाज हैं।"
अंत में गिलक्रिस्ट ने विराट की तारीफ करते हुए कहा कि विराट इस समय दुनिया में सबसे बेहतरीन क्रिकेटर है और भारत एक बार फिर से उनके कंधों पर भरोसा करेगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के लिए ही यह एक चुनौतीपूर्ण सीरीज साबित होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
