For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एडम गिलक्रिस्ट के एक ट्वीट ने तेज की धोनी के संन्यास पर अटकलें, जानिए क्या कहा

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान विकेटकीपर और बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व कप में प्रदर्शन की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि भारत दुनिया की टॉप क्रिकेट टीम है और उनका खेल देखना हमेशा आनंददायक होता है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट फैंस को सेमीफाइनल मुकाबले में मिली हार पर ज्यादा निराश नहीं होना चाहिए और ना ही टीम को लेकर कठोर होना चाहिए। गिलक्रिस्ट ने इस बात पर भी जोर दिया कि विश्व कप जीतना इतना आसान नहीं है लेकिन लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद कुछ छोटी-मोटे उतार-चढ़ाव को भूल जाना चाहिए। इसके साथ ही गिलक्रिस्ट ने महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर भी एक ट्वीट किया है।

यह तो सभी जानते है विश्व कप 2019 के समाप्त होते-होते महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर खबरें उठनी स्वाभाविक थी। ऐसे में अब जब भारत सेमीफाइनल में ही खिताबी जंग से बाहर हो गया है तो धोनी का संन्यास भारतीय क्रिकेट के लिए नया मामला होने जा रहा है। इसकी बानगी तभी देखने को मिल गई जब न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद विराट कोहली से धोनी के संन्यास पर सवाल पूछा गया। इसी के चलते गिलक्रिस्ट ने भी धोनी को एक स्पेशल मैसेज किया है।

गिलक्रिस्ट ने धोनी के लिए ट्वीट करते हुए लिखा- 'मैं नहीं जानता कि आप संन्यास लेने का मन बना रहे हैं या नहीं लेकिन आपको धन्यवाद। आपने क्रिकेट को बहुत कुछ दिया। मैं हमेशा से आपके शांतचित्त और आत्म विश्वास का कायल रहा हूं।'

आपको बता दें कि धोनी ने सेमीफाइनल मुकाबले में भी विकेटों के पतझड़ के बीच रविंद्र जडेजा के साथ शतकीय साझेदारी करके भारत की मैच वापसी कराने में अहम भूमिका निभाई थी। खुद धोनी ने भी 50 रनों का योगदान दिया था। हालांकि वह यह मैच भारत को जिता नहीं सके। भारत यह मुकाबला 18 रनों से हार गया है। न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 239 रन बनाए थे। जिसके जवाब में भारतीय टीम 49.3 ओवरों में 221 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई थी।

Story first published: Thursday, July 11, 2019, 20:20 [IST]
Other articles published on Jul 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+