For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस अफगान गेंदबाज के मुरीद हुए एडम गिलक्रिस्ट, बदल डाली प्रोफाइल पिक

नई दिल्ली। क्रिकेट दुनिया की सबसे महानतम विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने अपनी ट्विटर प्रोफाइल पिक्चर बदलकर सभी को चौंका दिया। एडम गिलक्रिस्ट ने अफगानिस्तान के उभरते युवा गेंदबाज की फोटो लगाई है। इसके पीछे की वजह जानकर आप भी खुश हो जाएंगे।

गिलक्रिस्ट ने ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल पिक में अफगानिस्तान के उभरते सितारे राशिद खान की तस्वीर डाली है। माना जा रहा है कि गिली 19 साल के लेग स्पिनर राशिद के प्रदर्शन से इतने प्रभावित हैं कि उसे अपने प्रोफाइल तस्वीर में स्थान दे दिया।

बता दें कि राशिद खान पहली बार ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग खेल रहे हैं। यही नहीं उन्हें अपने पहले ही मैच में मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेलते हुए 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट झटके। बीबीएल टी-20 खेलने वाले वह पहले अफगानी खिलाड़ी भी हैं।

दरअसल राशीद ने एक फोटो अपने ट्विटर पर शेयर की थी। जिसमें वे मार्क वॉ, डेमियन फ्लेमिंग और एडम गिलक्रिस्ट के साथ दिख रहे हैं। उन्होंने लिखा कि ये उनके लिए अद्भुत क्षण था।

रशीद खान के इस ट्वीट के बाद गिली ने भी लिखा- तुमसे मिलकर बेहद खुशी हुई। डिस्प्ले पर तुम्हारी स्किल देखकर बहुत अच्छा लगता है। बीबीएल (बिग बैश लीग) के ग्रेड एडिशन हो तुम।

जिसके बाद गिली ने अपनी प्रोफाइल पिक ही चेंज कर दी जिसमें रशीद खान विकेट लेने के बाद हैलीकॉप्टर की तरह फर्राटा भर रहे हैं। इसके बाद रशीद खान ने लिखा- बहुत ही गर्व का क्षण जब आपका पसंदीदा विकेटकीपर बल्लेबाज अपनी प्रोफाइल पर तुम्हारी तस्वीर रखता है। यह सपने की तरह है। अपने आप को इसे बार-बार देखने के लिए कंट्रोल नहीं कर सकता।


राशिद खान ने 2015 में टी-20 इंटरनेशनल और वनडे इंटरनेशल में डेब्यू किया था। उस वक्त वे 17 साल के थे। राशिद ने 32 वनडे में अब तक 70 विकेट और 27 टी-20 इंटरनेशनल में 42 विकेट निकाले हैं। उन्होंने जून में वेस्टइंडीज के खिलाफ 18 रन देकर 7 विकेट चटकाए थे। उनका यह प्रदर्शन वनडे इतिहास की चौथी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है।

Story first published: Sunday, December 24, 2017, 17:00 [IST]
Other articles published on Dec 24, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+