नई दिल्ली। कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच के दाैरान स्पिनर एडम जम्पा के हाथों विकेट गंवा दिया। वनडे इतिहास में चाैथी बार ऐसा हुआ जब कोहली को जम्पा ने अपना शिकार बनाया। जम्पा की घूमती गेंदों का सामना करना आसान नहीं। उन्हें परखने के लिए बल्लेबाजों को क्रीज पर समय बिताना होगा। ऐसा ही कुछ मानना है स्टीव वाॅ का जिन्होंने कोहली को यह भी सलाह दी है कि उन्हें एडम जम्पा को हल्के में नहीं लेना चाहिए।
पूर्व कप्तान स्टीव वॉ का मानना है कि अगर विकेट गंवाने से बचना है तो कोहली को जम्पा को अधिक सम्मान देने की आवश्यकता है। मंगलवार को फॉक्स क्रिकेट पर बात करते हुए वॉ ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि वह कोहली जम्पा को पर्याप्त सम्मान दिखा रहे हैं और उन्होंने इसकी कीमत चुकाई है। कोहली को जम्पा का सम्मान करना चाहिए। उसे परखने के लिए क्रीज पर समय बीताना होगा।" बता दें कि कोहली जम्पा की गेंद पर उन्हीं के हाथों कैच आउट होकर 16 रन बनाकर चलते बने थे। इसके बाद अन्य बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिस के और महज 255 रनों पर ढेर हो गए।
भारत के लिए ओपनर शिखर धवन ने सर्वाधिक 74 रनों की पारी खेली। ओपनर रोहित शर्मा 10 रन बना सके। वहीं अच्छी शुरूआत पाने वाले केएल राहुल बड़ी पारी खेलने में नाकाम हे। राहुल 47 रन बनाकर आउट हुए। इन तीनों बल्लेबाजों के पवेलियन लाैटने के बाद कंगारू गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजों को ज्यादा देर तक क्रीज पर टिकने नहीं दिया। जवाब में कंगारूओं ने महज 37.4 ओवर में बिना विकेट गंवाए मैच अपने नाम कर लिया। डेविन वाॅर्नर ने नाबाद 128 तो आरोन फिंच ने 108 रन बनाए।