Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जून के अंत तक क्रिकेट से जुड़ी 'किसी चीज' से पर्दा उठाएगी BCCI

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को यकीन है कि वह जून के अंत तक भारत में क्रिकेट से जुड़ी बड़ी अपडेट के बारे में कोई ना कोई जानकारी देगा। बोर्ड में खिलाड़ियों की ट्रेनिंग के बारे में बात हुई है।

बीसीसीई के एक सूत्र ने एएनआई के हवाले से कहा- "जब हमको 100 प्रतिशत विश्वास होगा तब हम खिलाड़ियों को एक जगह पर शिफ्ट कर देंगे। ट्रेनिंग के लिए एनसीए में विचार मंथन हुआ है। हम अन्य विकल्पों पर भी ध्यान देंगे, हम राज्यों से संबंधित प्रतिबंधों और मानसून का भी ध्यान रखेंगे जब हम हम कोई फैसला लेंगे।"

"हम जून के अंत तक किसी जानकारी से संबंधित अपडेट को देने की उम्मीद कर रहे हैं। क्रिकेटर्स को मैदान में वापस जाने का इंतजार है। खेल को रोके हुए बहुत लंबा समय हो गया है लेकिन अब इसको फिर से शुरू करने के लिए हमारे पास कोई ठोस प्लान होना चाहिए, " सूत्र ने कहा।

कोरोनावायरस महामारी के चलते विश्व में ही खेल से जुड़ी हुई तमाम गतिविधियां रुकी हुई हैं। कई सारे इवेंट या तो कैंसिल हो गए या फिर आगे के लिए स्थगित कर दिए गए हैं।

आईपीएल का 2020 संस्करण भी अनिश्चितकालीन समय के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। टी20 वर्ल्ड कप क्रिकेट को भी खतरा बना हुआ है। आईसीसी इस बारे में 10 जून को बैठक करेगी जिसमें कई अन्य मुद्दों पर भी बातचीत होगी।

आईपीएल के होने को लेकर सौरव गांगुली ने कहा कि अगर यह टूर्नामेंट इस साल आयोजित कराया जाता है तो इसके वेन्यू को लेकर भी अभी संदेह बरकरार है। हालांकि अभी भी इस पर बोलना जल्दबाजी होगी क्योंकि बोर्ड को अभी आधिकारिक तौर पर इस पर चर्चा करना बाकी है। क्रिकट्रैकर की खबर के अनुसार गांगुली ने कहा, 'अगर आईपीएल होता भी है, तो हमें यह देखना होगा कि कहां इसको कराया जा सकता है। भारत इस टूर्नामेंट को होस्ट कर सकता है, लेकिन उसके लिए जरूरी है कि एनवॉयरमेंट सुरक्षित हो।

"फिलहाल हम इस स्थिति में नहीं हैं कि कुछ बोल सकें। कुछ भी कहना अभी बहुत जल्दबाजी होगी। हमें अभी आधिकारिक तौर पर चर्चा करनी होगी आईपीएल के शेड्यूल को लेकर। अभी लोगों की जान बचाना और कोरोना वायरस की चेन को तोड़ना सबसे ज्यादा जरूरी है।"

Story first published: Tuesday, June 2, 2020, 10:07 [IST]
Other articles published on Jun 2, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+