For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सौरव गांगुली को दिल का दौरा पड़ने के बाद Fortune Oil ने विज्ञापन वापस लिया

Saurav Ganguly: बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को हाल ही में दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि अब सौरव गांगुली बिल्कुल ठीक हो चुके हैं और कल उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस बीच सौरव गांगुली का एक विज्ञापन सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे सौरव गांगुली फॉर्च्यून कुकिंग ऑयल का प्रचार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सौरव गांगुली को इस विज्ञापन के चलते ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मडिया ट्रोलिंग के बीच अडानी विलमार ने इस विज्ञापन को वापस ले लिया है।

दरअसल फॉर्च्यून कुकिंग आयल के विज्ञापन में दावा किया गया है कि यह दिल के लिए अच्छा है, लेकिन सौरव गांगुली को दिल का दौरा पड़ने के बाद लोग इस विज्ञापन को ट्रोल कर रहे हैं। जिसके चलते इस विज्ञापन को वापस ले लिया गया। इकोनॉमिक्स टाइम्स की खबर के अनुसार फॉर्च्यून ऑयल के विज्ञापन से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म से फिलहाल के लिए हटा दिया गया है।

बता दें कि पूर्व क्रिकेट कीर्ति आजाद ने भी इसी विज्ञापन का जिक्र करते हुए सौरव गांगुली को जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की थी। कीर्ति आजाद ने सौरव के विज्ञापन को साझा करते हुए लिखा, दादा आप जल्दी ठीक हो जाएं और हमेशा जांचे और परखे उत्पाद की विज्ञापन करें। खुद से सतर्क रहिए और सावधान रहिए। ईश्वर आपको ठीक करे। हालांकि कीर्ति आजाद को इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर आलोचना का भी सामना करना पड़ा था। लेकिन बड़ी संख्या में सोशल मीडिया पर लोगों ने इस विज्ञापन की वजह से सौरव गांगुली को ट्रोल किया था।

बता दें कि सौरव गांगुली को पिछले हफ्ते हल्का दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद कोलकाता स्थित वुड्सलैंड अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। सौरव घर में जब जिम कर रहे थे उस वक्त उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। हालांकि अब सौरव गांगुली की तबीयत ठीक है और अस्पताल की ओर से यह जानकारी दी गई है कि सौरव गांगुली को कल डिस्चार्ज कर दिया जाएगा और अगले कुछ दिन तक उनके घर पर ही मेडिकल टीम उनपर निगरानी रखेगी।

Story first published: Tuesday, January 5, 2021, 14:46 [IST]
Other articles published on Jan 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+