ICC टेस्ट रैंकिंग : आईपीएल से पहले विराट कोहली को मिली 'बड़ी खुशखबरी'
नई दिल्ली। आईसीसी ने अपनी ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपनी बादशाहत यहां भी कायम रखते हुए टॉप स्थान बरकरार रखा है। इससे पहले हाल में ही जारी हुई आईसीसी की वनडे रैंकिंग में भी कोहली ने टॉप स्थान बरकरार रखा था। कोहली ने टेस्ट फॉर्मेट में शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 922 रेटिंग अंक पाए हैं। गौरतलब है कोहली को कुछ समय पहले ही आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी दिया गया था।

पुजारा नंबर तीन पर-
वहीं, चेतेश्वर पुजारा ने भी अपनी नंबर तीन की रैंकिंग को बरकरार रखा है। पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत में बेहद अहम भुमिका निभाई थी। पुजारा के 881 अंक हैं। जबकि गेंदबाजी में रविंद्र जडेजा और रविचंद्रण अश्विन टॉप 10 में शामिल अकेले भारतीय गेंदबाज हैं। जडेजा को 6ठां स्थान मिला है वहीं अश्विन ने 10वां स्थान हासिल किया है।

नंबर वन टीम इंडिया-
टीम की बात की जाए तो भारत दुनिया की नंबर वन टेस्ट टीम है और न्यूजीलैंड दूसरे नंबर पर आ चुका है। रैटिंग में कीवी टीम तेजी से भारतीय टीम की ओर बढ़ रही है। अफगानिस्तान की टीम ने सोमवार को आयरलैंड को 7 विकेट से हराकर इतिहास रचा था। यह उनकी पहली टेस्ट जीत थी। अफगानी बल्लेबाज रहमत शाह 89वें स्थान हैं उन्होंने 88 स्थानों की जबरदस्त छलांग लगाई है। शाह ने देहरादून में हुए टेस्ट मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 98 और 76 रनों की पारियां खेली थी।

टेस्ट क्रिकेट में नया नाम 'अफगानिस्तान'
यह किसी भी अफगानी बल्लेबाज की बेस्ट रैंकिंग हैं। उनके पीछे कप्तान असगर अफगान है जो 24 स्थानों की छलांग लगाने के साथ ही 106वें स्थान पर आ चुके हैं। वहीं, तेज गेंदबाज यामिन अहमदजई और लेग स्पिनर राशिद खान ने भी तेज तरक्की की है। यामिन को 45 स्थानों का फायदा मिला है और वे 50वें स्थान पर हैं। राशिद खान अब 67वें स्थान पर हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
