आदिल राशिद दुनिया के 13वें ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने टीम के लिए मैदान पर ना गेंदबाजी की, ना बल्लेबाजी की, ना कोई कैच लिया और ना ही कोई रन आउट। बावजूद इसके उनकी टीम जीत हासिल करने में सफल रही। बता दें कि भारतीय टीम दोनों ही पारियों में 107 और 130 के स्कोर पर ऑल आउट हुई लेकिन इस दौरान कप्तान जो रूट ने राशिद को एक बार भी गेंदबाजी करने का मौका नहीं दिया। वहीं उन्हें बल्लेबाजी में भी हाथ आजमाने का मौका नहीं मिला। न ही कोई कैच लपकने में उन्हें सफलता मिल सकी। खास बात है कि जिन 13 खिलाड़ियों की सूची में राशिद का नाम जुड़ा है। उसमें सबसे ज्यादा 4 खिलाड़ी इंग्लैंड के हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका और भारत के 3-3 खिलाड़ियों के नाम हैं। वहीं तीसरे नंबर पर काबिज ऑस्ट्रेलिया के 2 और पाकिस्तान का एक खिलाड़ी लिस्ट में है। ऑस्ट्रेलियाई गेंदाबाज बिल जॉन्सटन के साथ टेस्ट करियर में यह रोचक वाकया दो बार हुआ। वहीं इस लिस्ट में भारत के विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा का नाम भी शामिल है।