For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : धोनी के 'स्टाइल' में आदिल राशिद ने दिखाई फुर्ती, चारों खाने चित्त हुआ पाकिस्तानी बल्लेबाज

नई दिल्ली। विकेट की पीछे फिल्डिंग में भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी का कोई तोड़ नहीं है। धोनी कई बार अलग-अलग अंदाज में बल्लेबाजों को चकमा देते दिखे हैं। धोनी के हर अंदाज के फैन उनके चाहने वाले तो हैं लेकिन कई खिलाड़ी भी धोनी को फोलो करने में पीछे नहीं रहे। रविवार पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच हुआ जिसमें इंग्लैंड ने 54 रन से जीत दर्ज कर सीरीज पर 4-0 से कब्जा किया। इस दाैरान इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद धोनी के स्टाइल को उस समय काॅपी करत दिखे जब उन्होंने क्रीज पर जम चुके पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजज को पवेलियन भेजा।

दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि जब पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा कर रहा था तो उनके लिए 27वां ओवर आदिल राशिद फेंकने आए। ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान सरफराज अहमज ने स्कवाॅयर शाॅर्ट लेग की ओर हल्का सा शाॅट खेला। शाॅर्ट खेलते ही सरफराज ने रन लेने की कोशिश की। उधर, नाॅनस्ट्राइक पर खड़े बाबर रन लेने के लिए तेजी से दाैड़ पड़े। लेकिन सरफराज ने जैसे ही देखा कि गेंद विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों में आ गई है तो उन्होंने अचानक रन लेने का मन नहीं मनाया। सरफराज को नहीं दाैड़ते हुए देख बाबर ने वापस क्रीज पर पहुंचना चाहा कि तभी बटलर ने गेंद राशिद को थ्रो कर दी। राशिद ने गेंद को लपका और फिर उल्टा घूमते हुए धोनी की तरह गेंद से स्टंप उखाड़ दिए। बाबर क्रीज पर पहुंचते लेकिन इससे पहले राशिद अपना काम कर चुके थे। सरफराज की गलती की वजह से बाबर 83 गेंदों में 80 रन बनाकर चलते बने।

बता दें कि इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 352 रनों का लक्ष्य रखा। जो रूट(84), इयोन मोर्गन(76) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। जवाब में पाकिस्तान की टीम शुरूआती ओवरों में ही लड़खड़ा गई और इंग्लैंड के गेंदबाजों ने उन्हें 6 रन पर ही 3 झटके दे दिए। इसके बाद बाबर और सरफराज ने जीत की उम्मीज जताई लेकिन टीम 297 रनों पर ही ढेर हो गई। सरफराज ने 80 गेंदों में 97 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड ने इस जीत के साथ सीरीज पर 4-0 से कब्जा किया।

Story first published: Monday, May 20, 2019, 10:25 [IST]
Other articles published on May 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+