धोनी के लिए जान देंगे अश्विन लेकिन बनना चाहते हैं कोहली
नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार स्पिनर आर अश्विन ने एक बार फिर से चौंकाने वाला बयान दिया है। अश्विन ने कहा कि वो विराट कोहली के मुरीद हैं, उन्हें विराट का आक्रामक रुप बहुत ज्यादा पसंद है। अश्विन ने कहा कि मुझे एक बात विराट की बहुत ज्यादा अच्छी लगती है और वो यह कि वो कभी हार नहीं मानते और अब तक मिली सफलता पर ठहरने की बजाय लगातार अपने खेल को सुधारने में लगे रहते हैं, यह बातें बहुत कम लोगों में होती है।
क्रिकइंफों से बात करते हुए अश्विन ने कहा कि जो बात विराट में हैं वो ही बात मेरे अंदर भी है, मैं भी लगातार सीखना चाहता हूं और अपने अंदर सुधार करना चाहता हूं, इसलिए कोहली बल्लेबाज के तौर पर टीम के लिए जो कर रहे हैं, वहीं मैं गेंदबाज के तौर पर करना चाहता हूं और मैं यहां पर ठहरना नहीं बल्कि बहुत आगे जाना चाहता हूं।
मालूम हो कि बांग्लादेश से मिली हार के बाद जब चारों ओर लोग धोनी की बुराई कर रहे थे तब अश्विन ने उनका साथ देते हुए उन्हें महान कप्तान कहा था और अपनी सफलता का क्रेडिट उन्हें दिया था और बोला था कि मैं उनके लिए जान दे सकता हूं। धोनी की सीरीज में नाकामी के पीछे उनके और विराट कोहली के बीच का पंगा बताया जा रहा था, ऐसे में आज अश्विन का विराट की तारीफ करना वाकई में धोनी प्रेमियों के लिए काफी अचरज भरा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
