Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

20 मिनट में हुआ तय, विजय शंकर करेंगे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू!

नई दिल्ली। ओपनर शिखर धवन के चोटिल होने के बाद भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी, इसपर चर्चाएं बनी हुई हैं। बोर्ड ने जहां रिषभ पंत को मध्कक्रम में खिलाने का विचार किया है तो वहीं दिनेश कार्तिक भी अब प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के दावेदार हैं। केएल राहुल धवन की जगह ओपनिंग करेंगे, लेकिन सवाल है चाैथे नंबर पर काैन आएगा। ऐसे में सोशल मीडिया पर विजय शंकर का मैच प्रैक्टिस करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखते हुए दावा किया जा रहा है कि चाैथे नंबर पर वही बल्लेबाजी करने आ सकते हैं।

20 मिनट में हुआ तय
भारत को अपना तीसरा मैच 3 जून को नाॅटिंघम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है, लेकिन इसके पहले शंकर नेट प्रैक्टिस पर खूब पसीना बहाते नजर आए। उन्होंने 30 मिनट तक प्रैक्टिस की जबकि कार्तिक ने 10 मिनट तक नेट पर जोर लगाया। ऐसे में अब ऐसा लगने लगा है कि इन दोनों खिलाड़ियों के बीच नेट प्रैक्टिस के 20 मिनट के गैप ने चाैथे नंबर के लिए विजय शंकर का खेलना तय है। अगर शंकर को जगह मिल जाती है तो वह वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू करते दिखेंगे, यानि कि किसी आईसीसी वर्ल्ड कप में उनका पहला मैच होगा।

इसी नंबर के लिए चुने गए थे शंकर
वैसे भी बीसीसीआई ने शंकर को नंबर-4 का हवाला देते हुए ही 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया था। उन्हें अंबाती रायडू की जगह दी गई थी। शंकर ने अपने प्रदर्शन से सबको खूब प्रभावित किया है । शंकर विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ मीडियम पेसर भी हैं और इंग्लिश परिस्थितियों के अनुसार अनुकूल हैं। ऐसे में दिनेश कार्तिक को शायद ही जगह मिले। कार्तिक तभी खेल सकते हैं जब विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी किसी वजह से बाहर बैठते हैं।

Story first published: Wednesday, June 12, 2019, 18:46 [IST]
Other articles published on Jun 12, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+