वुड्स ने नाइकी के लिए नए विज्ञापन की शूटिंग की
समाचार पत्र 'न्यूयार्क पोस्ट' के मुताबिक वुड्स ने फ्लोरिडा के शहर विंडेरमीयर स्थित काउंटी क्लब गोल्फ कोर्स में इस विज्ञापन की शूटिग की। वुड्स इसी इलाके में रहते हैं।
पत्र लिखता है कि विज्ञापन की शूटिंग के दौरान वुड्स ने अपनी पसंदीदा काले रंग की पतलून और लाल रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। नाइकी उन प्रमुख कंपनियों में से एक है, जो विवाहेत्तर संबंधों के विवाद में फंसे होने के बावजूद वुड्स के साथ बनी रही।
उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 2009 को फ्लोरिडा में हुई कार दुर्घटना के बाद लगभग 19 महिलाओं ने वुड्स के साथ अवैध संबंधों का दावा किया था।
इससे उनकी निजी और पेशेवर जिंदगी में भूचाल आया गया था। पत्नी एलिन ने उन्हें छोड़ दिया था जबकि एटी एंड टी और एक्शेंचुरा सहित कई प्रमुख प्रायोजकों ने उनके साथ करार खत्म कर दिए थे।
हताश वुड्स ने गोल्फ से अनिश्चितकाल के लिए संन्यास ले लिया था लेकिन मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक माफीनामे के बाद उन्होंने फिर से गोल्फ में वापसी की घोषणा की।
एलिन भी उनके पास लौट आई हैं और कई प्रमुख प्रायोजकों ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त गोल्फ खिलाड़ी वुड्स अगले महीने गोल्फ कोर्स पर वापसी कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications