For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

न्यूज़ीलैंड की पकड़ मज़बूत, भारत की स्थिति नाज़ुक

By Staff

क्रिस मार्टिन ने दूसरी पारी में घातक गेंदबाज़ी करते हुए अब तक झटके पांच विकेट

अहमदाबाद में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल ख़त्म होने तक न्यूज़ीलैंड मज़बूत स्थिति में पहुँच चुका है.

भारत की पहली पारी के 487 के जवाब में न्यूज़ीलैंड ने 459 रन बनाए थे. अपनी दूसरी पारी में भारत महज़ 82 रनों पर छह विकेट खो चुका है. वीवी एस लक्ष्मण 34 और हरभजन सिंह 12 रन बनाकर खेल रहे हैं.

इससे पहले न्यूज़ीलैंड के केन विलियमसन ने पहला ही टेस्ट खेलते हुए शानदार 131 रन बनाए और उनके शतक की बदौलत न्यूज़ीलैंड ने अपनी पहली पारी में 459 रन बना लिए.

इसके अलावा कल जेसी राईडर ने भी बेहतरीन 103 रन बनाकर न्यूज़ीलैंड को वापस मुक़ाबले में ला दिया था.

पहली पारी के आधार पर 28 रनों की बढ़त के साथ अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद ख़राब रही.

केवल दो रन बनते-बनते गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ आउट हो गए थे.

एक बार फिर सबकी निगाहें सचिन तेंदुलकर पर थीं, लेकिन वो भी ज़्यादा देर नहीं टिक पाए. बेहतरीन गेंदबाज़ी कर रहे क्रिस मार्टिन की गेंद पर सिर्फ़ 12 रन बनाकर सचिन बोल्ड हो गए.

इस तरह से अहमदाबाद टेस्ट में अपने करियर का 50वां शतक बनाने से सचिन चूक गए. इसके बाद सुरेश रैना भी बिना खाता खोले मार्टिन की गेंद पर आउट हो गए.

पांचवे विकेट के लिए वीवी एस लक्ष्मण और कप्तान एमएस धोनी ने 50 रन जोड़े. दोनों की जोड़ी जब जमती हुई नज़र आ रही थी, तब धोनी, मार्टिन की ही गेंद पर 22 रन बनाकर बोल्ड हो गए. क्रिस मार्टिन ने बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए पाँच विकेट लिए.

केन विलियमसन ने अपने पहले ही टेस्ट में बनाया शानदार शतक

भारत ने अपनी पहली पारी में वीरेंद्र सहवाग के धुआंधार 173 और राहुल द्रविड़ के शानदार 104 रनों के सहारे 487 रनों का स्कोर खड़ा किया था.

इसके अलावा हरभजन सिंह ने भी आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए 69 रन बनाए.

न्यूज़ीलैंड ने पहली पारी में 459 रन बनाए. केन विलियमसन ने पहला ही टेस्ट खेलते हुए शानदार 131 रन बनाए जबकि जेसी राईडर ने भी बेहतरीन 103 रन बनाए.

भारतीय टीम:

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), वीरेंदर सहवाग, गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, ज़हीर ख़ान, प्रज्ञान ओझा और एस श्रीसंत.

न्यूज़ीलैंड टीम:

डेनियल वेटोरी (कप्तान), ब्रैंडन मैकुलम, टिम मैकेन्टोश, ब्रैडली जॉन वाटलिंग, रॉस टेलर, जेसी राइडर, केन विलियम्सन, गैरेथ हॉपकिंस, जीतन पटेल, हामिश बेनेट और क्रिस मार्टिन.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+