'अब पर्थ में अच्छा खेलो, नहीं तो घर मत आना', इस क्रिकेटर को मंगेतर से मिली चेतावनी
नई दिल्ली। क्रिकेट का खेल सच में गजब का है। इसमें फैंस को कई बार ऐसे पल देखने को मिल जाते हैं जो दिल को छू जाते हैं। बात फिर मैदान पर किसी खिलाड़ी का गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने की हो या फिर शतक लगाकर अपनी पत्नी को 'फ्लाईंग किस' करना। ऑस्ट्रेलिया में जारी बिग बैश लीग के 29वें मुकाबले में ऐसा मजेदार वाक्या देखने को मिला जो बेहद हास्यापद रहा। मंगेतर ने धांसू बल्लेबाजी करने के बावजूद अपने होने जा रहे पति को चेतावनी दी कि वो अगला मैच हारे तो घर नहीं आ सकेंगे।

कटिंग का पत्नी ने लिया इंटरव्यू
दरअसल, वीरवार होबार्ट हरिकेंस और ब्रिस्बेन हीट के बीच मुकाबला हुआ। इसमें ब्रिस्बेन ने 5 विकेट से जीत हासिल की। बिस्बेन के लिए बेन कटिंग ने 29 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाए जिसमें 3 चाैके व इतने ही छक्के शामिल रहे। उन्होंने 2 ओवर में 12 रन देकर 1 विकेट लिया, जिसके लिए वह मैन ऑफ द मैच हासिल कर सके। मैच समाप्ति के बाद बेन कटिंग का इंटरव्यू उनकी पत्नी एरिन हॉलैंड ने लिया। इंटरव्यू दाैरान एरिन ने कटिंग को अंत में अगले मैच को लेकर कहा, ''आराम करो और पर्थ में अच्छा खेलो, नहीं तो घर मत आना।"

पहली बार लिया इंटरव्यू
एरिन ने इंटरव्यू की शुरूआत करते हुए पहले कहा, "देखो, मैंने खेल से पहले आपसे कहा था कि कुछ रन मिलने का कोई भी खतरा है इसलिए मुझे वास्तव में आपसे एक बार बात करनी है। इसलिए, आपके जीवन में पहली बार मुझे सुनने के लिए धन्यवाद।" कटिंग ने अपनी पत्नी से जीत को लेकर कहा, "हमने फिर से बल्ले से अपने लिए मेहनत की। जिस तरह से जिमी पीरसन ने दूसरे छोर पर खेला, वह उसे भूल नहीं सकता एक मु्श्किल भरे विकेट में उसने अच्छा खेला।'' लगातार चार मैच जीतने के बाद, ब्रिसबेन पॉइंट टेबल में नंबर 3 पर है। ब्रिस्बेन का अगला मुकाबला अब 11 जनवरी को पर्थ में पर्थ पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ होगा।
इंटरव्यू का वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

बेहद पाॅपुलर हैं एरिन
बता दें कि बेन कटिंग की पत्नी मशहूर माॅडल्स में से एक हैं। एरिन मिस ऑस्ट्रेलिया का खिताब भी जीत चुकी है। पेशे से एक गायिका होते हुए उन्होंने कंटिंग से शादी रचाई। एरिन इंस्टाग्राम पर बेहद पाॅपुलर हैं जहां वह आए दिन अपनी हाॅट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनके फोलोअर्स की संख्या 3 लाख 18 हजार से भी अधिक है। वे अब स्पोर्ट्स एंकर के रूप में काम करती हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
