INDvsWI: केएल राहुल के लिए बेहद निराशाजनक रहा है '2018', ये आंकड़े हैं गवाह
नई दिल्ली। आईपीएल मुकाबलों में अपने बल्लेबाजी का जलवा बिखेरने वाले केएल काहुल का बल्ला इन दिनों खामोश है, और इस वजह से उनपर लगातार सवाल भी उठ रहे हैं। इंग्लैंड दौरे पर भी केएल राहुल का बल्ला खामोश ही रहा था, और उनके बल्ले से केवल आखिरी मुकाबले में ही एक शतक निकला था। वहीं वेस्टइंडीज के साथ खेला गया यह दूसरा टेस्ट मैच है और केएल राहुल दोनों ही मुकाबलों में कोई बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहे हैं। पहले टेस्ट में वो 3 रन बनाकर आउट हो गए थे और दूसरे टेस्ट में उनके बल्ले से केवल 4 रन ही बने। ऐसे में केएल राहुल के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड रिकॉर्ड जुड़ गया है। दरअसल लगातार नाकामियों के कारण केएल राहुल पर 2018 के सबसे खराब ओपनर का ठपा लगता जा रहा है।
बता दें कि 2018 में केएल राहुल बतौर ओपनर 12 पारियों में सिर्फ 296 रन ही बना पाए हैं। यह साल का तीसरा सबसे खराब प्रदर्शन है। इस लिस्ट में कीटन जिनिग्स पहले नंबर पर हैं। जीनिग्स भी इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। पिछली 10 पारियों में वह 19 की औसत से 192 रन ही बना पाए हैं। लिस्ट में दूसरे नंबर पर 11 पारियों में 233 रन बनाकर मुरली विजय तो 11 पारियों में 301 रन बनाकर शिखर धवन चौथे स्थान पर बने हुए हैं।
अगर केएल राहुल की पिछली 9 पारियों की बात करें तो केएल राहुल 4 बार पगबाधा तो 5 बार बोल्ड हुए हैं। यह किसी भी बल्लेबाज के लिए सबसे खराब आंकड़ा है। बता दें कि टीम में उन्हें बतौर ओपनर बल्लेबाज शामिल किया गया था। हालांकि उनका जिस तरह का प्रदर्शन चल रहा है ऐसे में उनके टीम में बने रहने पर भी सवाल उ सकता है। वहीं ऐसे में केएल राहुल चाहेंगे कि वो अपना प्रदर्शन बेहतर करें और विराट उम्मीदों पर खरे उतरें।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
