For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट नहीं खेल पाएंगे बेन स्टोक्स, ये है बड़ी वजह

नई दिल्ली। इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल ब्रिस्टल झगड़ के काफी समय बाद वापसी करने वाले बेन स्टोक्स को एक और बड़ा झटका लगा है। स्टोक्स भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। यह टेस्ट मैच 9 अगस्त से खेला जाना है और इस दिन ही स्टोक्स के ब्रिस्टल मामले की सुनवाई होनी है।

गौरतलब है कि इसी साल टीम इंडिया को इंग्लैंड का दौरा करना है। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टोक्स इस समय न्यूजीलैंड के दौर पर हैं, वह आज (सोमवार) अपनी पहचान को पुख्ता करने के लिए हुई सुनवाई में वीडियो के जरिए उपस्थिति रहे थे।

आपको बता दें कि इस विवाद के कारण स्टोक्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज नहीं खेल पाए थे और इसका खामियाजा इंग्लैंड सीरीज गंवाकर उठाना पड़ा। ब्रिस्टल में नाइट क्लब में स्टोक्स की झड़प कुछ लोगों से हो गई थी और इसी कारण उन्हें कई दिनों तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ा था।

सोमवार को सुनवाई के दौरान स्टोक्स ने खुद को निर्दोष बताया। स्टोक्स के अलावा दो अन्य लोग रयान अली और रयान हले, जो ब्रिस्टल क्राउन कोर्ट में उपस्थित थे उन्होंने भी स्टोक्स को निर्दोष बताया।

अब अगली सुनवाई 6 अगस्त को तय की गई है जिसमें कहा जा रहा है कि कार्यवाही पांच से सात दिनों तक चल सकती है। जिसका मतलब है कि स्टोक्स लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ दूसरा टेस्ट जोकि 9 अगस्त से शुरू वो नहीं खेल पाएंगे।

Story first published: Monday, March 12, 2018, 18:52 [IST]
Other articles published on Mar 12, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+