For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

21वीं सेंचुरी में राशिद खान ने फेंके एक टेस्ट में सर्वाधिक ओवर, 6 विकेट से जीता अफगानिस्तान

AFG vs ZIM: Rashid Khan threw the most overs in a Test in 21st century, Afghanistan won by 6 wickets
Photo Credit: Rashid Khan Twitter

अबू धाबीः अफगानिस्तान की टीम ने राशिद खान के अथक प्रयास के दम पर जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच जीत लिया है। इसके साथ ही यह सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। जिम्बाब्वे की टीम ने पहला मुकाबला 10 विकेट से जीता था। अब अफगानिस्तान ने राशिद खान के 11 विकेटों के दम पर दूसरा टेस्ट 6 विकेट से जीत लिया है।

अफगानिस्तान ने पहली पारी 4 विकेट के नुकसान पर 545 रन बनाकर घोषित की थी। इस पारी में शाहिद ने नाबाद दोहरा शतक और कप्तान असगर अफगान ने 164 रनों की पारियां खेली थी। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम केवल 287 रनों पर आउट हो गई जिसमें राशिद खान ने 36.3 ओवर फेंके और 138 रन देकर 4 विकेट लिए।

अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को फॉलो-ऑन दिया और इस बार कप्तान सीन विलियम्स के 151 रनों के दम पर जिम्बाब्वे ने 365 रन बनाए। इस दौरान राशिद खान ने 62.5 ओवरों तक गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट लिए।

इस तरह से राशिद खान ने मैच में 596 गेंदों को फेंका यानी की 100 ओवर से केवल 4 ही गेंद कम। यह 21वी सेंचुरी में किसी भी गेंदबाज द्वारा फेंके गए सबसे ज्यादा सिंगल टेस्ट ओवर हैं। 1998 में श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने इंग्लैंड के खिलाफ 683 गेंद फेंकी थी।

अफगानिस्तान ने चौथी पारी में 4 विकेट खोकर 108 रन बनाए और जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। शाहिदी को दोहरे शतक के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया है जबकि सीन विलियम्स को मैन ऑफ द सीरीज मिला है।

अफगानिस्तान ने अब तक तीन टेस्ट मैच जीत लिए हैं-

- 18 मार्च 2019 को देहरादून में आयरलैंड 7 विकेट से
- 9 सितम्बर 2019 को बांग्लादेश चटगाँव में 224 रन से
- 14 मार्च 2021 को अबू धाबी में जिम्बाब्वे ने 6 विकेट से

Story first published: Sunday, March 14, 2021, 20:36 [IST]
Other articles published on Mar 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+