सानिया मिर्जा के घर पहुंची फराह खान, बेटे इज़ान को लेकर बोली ये बात
नई दिल्ली। टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के जितने दोस्त खेल जगत से हैं उतने ही बॉलीवुड से भी हैं। सानिया मिर्जा ने कुछ दिनों पहले ही बेटे को जन्म दिया है और बॉलीवुड से उनको बधाईयों का तांता लग गया था। फिल्म कोरियोग्राफर और निर्माता-निर्देशक फराह खान सानिया की बहुत करीबी दोस्त मानी जाती है। फराह खान ने सानिया के बेटे के जन्म के मौके पर ना केवल उनको बधाई दी बल्कि वे सानिया से मिलने उनके घर भी पहुंची।
इस दौरान फराह ने सोशल मीडिया पर तस्वीर भी पोस्ट की है। इस फोटो में फराह और सानिया ने एक दूसरे को गले लगा रखा है। फोटो शेयर करते हुए फराह ने लिखा, 'हम हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहे, लव यू सानिया। बेबी बहुत प्यारा है, ये विजिट बहुत छोटी रही, अगली बार इसे फिर प्लान करेंगे।'
बता दें कि सानिया ने अपने बेटे का नाम इजान रखा है। अभी कुछ दिनों पहले ही सानिया ने बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- 'मुझे एक मां के तौर पर और मेरे बेटे इजान को इस दुनिया में आए हुए 5 दिन हो गए हैं। हम दोनों ही उसको पापा को मैच में खेलते हुए देख रहे हैं। इस खुशी के बीच मुझे आखिरकार ऑनलाइन होकर मैसेज और बधाइयां चेक करने का समय भी मिल गया। शोएब और मैं आपकी बधाइयों से बहुत खुश हैं। आप सभी को बहुत धन्यवाद।
View this post on InstagramA post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar) on
बता दें कि सानिया ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने साल 2010 में शादी की थी। दोनों का दुबई में एक घर भी है। सानिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर 23 अप्रैल 2018 को सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
