Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चार्मिंग राशिद खान ने T20 का कप्तान बनते ही रच दिया इतिहास

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के धाकड़ गेंदबाज राशिद खान टी20 टीम के कप्तान बने हैं। इसी के साथ ही राशिद खान ने अपने नाम तीसरे सबसे कम उम्र के टी-20 कप्तान बनने की उपलब्धि हासिल कर ली है। अपनी लेग स्पिन से धूम मचाने वाले राशिद ने 18 साल 357 दिन की उम्र में अफगान शापेजा क्रिकेट लीग (SCL) की टीम बंदे अमीर ड्रैगंस टीम की कप्तानी संभाली है।

सबसे कम उम्र में टी-20 में कप्तानी करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के तैमूर अली के नाम है। वे महज 17 साल में कप्तान बन गए थे। जबकि श्रीलंका के दिनेश चांडीमल 18 साल 151 दिनों की उम्र टी-20 में कप्तान बने थे। आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट प्रेमी 18 साल के लेग स्पिनर राशिद खान को तब से जानते हैं जब उन्हें आईपीएल 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 करोड़ में खरीदा था।

गौरतलब है कि अपनी सटीक गुगली से पहचान बनाने वाले राशिद खान ने 2015 में टी-20 इंटरनेशनल और वनडे इंटरनेशल में डेब्यू किया था। उस वक्त वे 17 साल के थे। राशिद ने 29 वनडे में अबतक 63 विकेट और 27 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में 14.35 के औसत से 42 विकेट झटके हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+