
पाकिस्तान पुलिस ने पीटा था शफीकुल्ला को
एक साल पहले शफिकुल्ला शफाक को पेशावर में पाकिस्तान के कुछ पुलिस वालों ने मिलकर जमकर पीटा था। शफिकुल्ला का गुनाह सिर्फ इतना था कि उन्होंने पेशावर में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के स्टूडेंट क्रिकेट मैच के दौरान अपने देश का झंडा लहराया था। उसके बाद रमजान के दिन पाकिस्तानी पुलिस वालों ने इस युवा खिलाड़ी की पिटाई की थी।

सबसे तेज टी-20 फिफ्टी शफिकुल्ला के हैं नाम
शफीकुल्ला शफाक बहुत ही धाकड़ बल्लेबाज है। उन्होंने इससे पहले भी अफगानिस्तान के लिए कई धुआंधार पारियां खेलकर रिकॉर्ड्स बनाए हैं। शफिकुल्ला ने 2014 में हांगकांग के खिलाफ टी-20 मैच में 24 गेंदों पर फिफ्टी ठोकी थी। जो कि टी-20 में किसी भी अफगानी खिलाड़ी द्वारा मारी गई सबसे तेज फिफ्टी है।

वन-डे में सबसे तेज फिफ्टी शफिकुल्ला के नाम हैं दर्ज
सिर्फ टी-20 में ही नहीं बल्कि शफिकुल्ला वन-डे मैच में भी सिर्फ 28 बॉल में फिफ्टी मार चुके हैं। शफिकुल्ला ने ग्रेटर नोएडा में आयरलैंड के खिलाफ 28 गेंदों में फिफ्टी ठोकी थी। इससे मोहम्मद नबी भी 28 गेंदों में फिफ्टी मार चुके हैं।

तेजी से बदल रहा है अफगान क्रिकेट
अफगानिस्तान क्रिकेट ने पिछले कई सालों से जबरदस्त ढंग से इंप्रूव किया है और यही वजह है कि अब अफगानिस्तान टीम को आईसीसी ने टेस्ट मैच खेलने का दर्जा दे दिया है। अफगानिस्तान टीम ने रशीद खान और मोहम्मद नबी जैसे शानदार खिलाड़ियों को जन्म दिया हैं जिन्होंने ना सिर्फ अपने देश के लिए बल्कि आईपीएल मे भी शानदार प्रदर्शन कर अपने आप को साबित कर दिखाया है।


Click it and Unblock the Notifications
