पाकिस्तान के हारने पर अफगानिस्तान में चली गोलियां, 40 से ज्यादा लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप टूर्नामेंट के अभी वॉर्म-अप मुकाबले ही चल रहे हैं लेकिन इससे पहले ही प्रसंशकों में बड़ा उत्साह देखने को मिल रहा है। 24 मई को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मैच हुआ। इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 3 विकेट से हरा दिया। अफगानिस्तान ने इस जीत के साथ ही अन्य टीमों को अलर्ट कर दिया कि उन्हें हल्के में लेने की गलती ना करें। पाकिस्तान की हार के बाद अफगानिस्तान के लोगों ने जीत के जश्न में खुलेआम फायरिंग की, जिससे 10 से ज्यादा लोग घायल भी हो गए।
लंबे समय से जंग की मार खा रहे अफगानिस्तान को अभी भी शांति की तलाश है लेकिन हाल के सालों में क्रिकेट ने इस देश को एक नई उम्मीद दी है। अफगानिस्तान के कई लोगों का आरोप है कि पाकिस्तान से तालिबान को मिल रहे समर्थन से उनके देश में शांति स्थापित नहीं हो रही है। हालांकि पाकिस्तान इस आरोप से इनकार करता है। ऐसे में वॉर्म अप मैच के खत्म होने पर काबुल पर लोग सड़कों पर उतर आए और हवाई फायर किए।
अफगान पुलिस ने फायरिंग करने वाले राजधानी काबुल में 40 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। काबुल के पुलिस प्रवक्ता बसीर मुजाहिद ने बताया, 'हमने काबुल के विभिन्न जिलों में 43 लोगों को गिरफ्तार किया, जो कल रात हवा में फायरिंग कर रहे थे और शहर में शांतिं भंग कर रहे थे। बशीर ने कहा कि काबुल में गोलियों से कम से कम तीन लोग हल्के में घायल हुए जिन्हें असप्तला ले जाया गया। बता दें कि हशमतुल्लाह शाहिदी द्वारा नियंत्रित नॉट आउट 74 और हजरतुल्लाह जजई की ओर से तेज-तर्रार 49 रन की पारी से अफगानिस्तान की टीम ने 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप से पहले पाकिस्तान के 262 रनों का पीछा करते हुए तीन विकेट से जीत दर्ज की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
