For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

World cup qualifiers 2018: अफगानिस्तान ने शान से वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई

नई दिल्ली। World cup qualifiers 2018 के शुरुआत के लगातार तीनों मुकाबले हारने वाली अफगानिस्तान ने आखिरकार वनडे वर्ल्ड कप-2019 के लिए दूसरी बार क्वॉलिफाइ कर ही लिया। आईसीसी वर्ल्ड कप क्‍वॉलीफायर के सुपर सिक्स मुकाबले में अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 5 विकेट से मात देकर उसने 2019 के वर्ल्ड कप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। बता दें कि अफगानिस्तान वेस्टइंडीज के बाद दूसरी टीम है जिसने वर्ल्ड कप 2019 के लिए क्‍वॉलीफाई किया है। अफगानिस्तान की तरफ से राशिद खान ने 40 रन देकर 3 विकेट लिए, जिसकी बदौलत अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 7 विकेट पर 209 रन पर रोक दिया।

इसके बाद लक्ष्य 49.1 ओवर में हासिल कर लिया। उसके लिए मोहम्मद शहजाद ने सबसे अधिक 54 रनों की पारी खेली, जबकि गुलबदीन नैब ने 91 गेंदों में 45 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। कप्तान असगर स्तानजकई ने सिर्फ 29 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्का की मदद से नाबाद 39 रनों की पारी खेली।

गौरतलब है दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज की टीम 30 सितंबर 2017 की समयसीमा तक आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष आठ से बाहर रहने के कारण वर्ल्ड कप 2019 के लिए सीधे क्वालीफाई करने से चूक गई थी, जिसके बाद दो बार की इस वर्ल्ड चैंपियन टीम को वर्ल्ड कप क्वालीफायर खेलना पड़ा। वहीं जिम्बाब्वे 1983 के बाद पहली बार विश्व कप से बाहर होगा। जबकि अफगानिस्तान का दूसरा वनडे विश्व कप होगा। उसने 2015 में भी टूर्नमेंट खेला था।

Story first published: Saturday, March 24, 2018, 8:42 [IST]
Other articles published on Mar 24, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+