For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वेस्टइंडीज ने तोड़ा अफगानिस्तान का टेस्ट रिकॉर्ड बनाने का सपना, 9 विकेट से दी मात

लखनऊ: बांग्लादेश को उनकी ही धरती पर टेस्ट में हराने वाली अफगानिस्तान की टीम भारतीय धरती पर वेस्टइंडीज के हाथों 9 विकेट से टेस्ट हार गई है। वेस्टइंडीज ने इससे पहले अपनी ही धरती पर भारत के हाथों टेस्ट सीरीज गंवाई थी। इस तरह से यह नतीजा उनके लिए काफी अच्छा रहा। लखनऊ में अफगानिस्तान को एकतरफा क्रिकेट टेस्ट में तीन दिनों के भीतर 9 विकेट से करारी हार दी।

मैच के तीसरे दिन केवल 19 रनों की बढ़त के साथ 109-7 से आगे खेलने के लिए अफगानिस्तान ने दिन की शुरुआत की और आधे ही घंटे के भीतर अपनी दूसरी पारी में 120 रन पर आउट हो गया। कप्तान जेसन होल्डर (3-20) ने अफगानिस्तान के पुच्छले बल्लेबाजों को चलता कर दिया। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल के 19 रनों पर नाबाद रहते हुए एक विकेट के नुकसान पर 33 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। वेस्टइंडीज के लिए एकमात्र विकेट क्रैग ब्रैथवेट के रूप में गिरा।

अफगानिस्तान इस मैच में ऐसा पहला देश बनने के इरादे से उतरा था जिसमें अपने पहले चार टेस्ट में से तीन मैच जीते हों लेकिन वह इस मैच में हार गया। इससे पहले अफगानिस्तान ने अपने पहले टेस्ट को दो दिनों के भीतर ही भारत के हाथों गंवा दिया था, लेकिन फिर आयरलैंड और बांग्लादेश को हराया और अगर वह विंडीज को उपमहाद्वीपीय परिस्थितियों में हरा देता तो यह उसकी उपलब्धि होती।

ऑफ स्पिनर रहकीम कॉर्नवाल वेस्टइंडीज के जीत के असली खिलाड़ी थे, जिन्होंने इस मैच में 10 विकेट 121 रन देकर लिए। उनको इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच भी दिया गया है।

कॉर्नवाल दो बार शीर्ष क्रम को ध्वस्त करने में कामयाब रहे। उन्होंने पहली पारी में 7-75 और दूसरी पारी में 3-46 के आंकड़े के साथ फिरकी का ऐसा जाल बुना कि अफगानिस्तान पहली पारी में 187 और दूसरी में 120 कुल योग तक सीमित रह गया।

इसके अलावा बल्लेबाजी में शमर ब्रूक्स चमके जिन्होंने अपना पहला टेस्ट शतक जमाया जिसके दम पर वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 90 रनों की बढ़त के साथ 277 रन बनाए थे।

दोनों टीमों ने पहले सफेद गेंद की सीरीज खेली थी जिसमें पहले मैच में हार के बाद बाकी दो टी-20 मैच जीतकर अफगानिस्तान ने 2-1 से जीती थी। उसके बाद वेस्टइंडीज ने एकदिवसीय सीरीज में वापसी करते हुए अफगानिस्तान को 3-0 से हरा दिया था।

Story first published: Friday, November 29, 2019, 11:38 [IST]
Other articles published on Nov 29, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+