पाक में रहता है अफगानिस्तान को वर्ल्ड कप में पहुंचाने वाला खिलाड़ी, मिली टीम से निकालने की चेतावनी
नई दिल्ली। अभी हाल ही में हुए आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर में अफगानिस्तान ने शुरुआत के तीनों मैच हारने के बाद वर्ल्ड कप 2019 के लिए क्वालीफाई कर लिया। अफगानिस्तान की इस ऐतिहासिक जीत में उसके ओपनर मोहम्मद शहजाद ने अहम भूमिका निभाई थी। वर्ल्ड कप क्वालिफायर टूर्नामेंट के फाइनल में शहजाद मैन ऑफ द मैच रहे थे। लेकिन अब इस बल्लेबाज के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।
दरअसल अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मोहम्मद शहजाद को चेतावनी देते हुए कहा है कि या तो वह अफगानिस्तान वापस लौटे या फिर उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर टीम से बाहर कर दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहम्मद शहजाद पाकिस्तान के पेशावर में रहते हैं। यही नहीं खबरों की मानें तो उन्होंने अबी हाल ही में बिना अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की अनुमति के पाकिस्तान के पेशावर में एक स्थानीय टूर्नामेंट में भी हिस्सा लिया था।
जिससे अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड बेहद नाराज है और बोर्ड ने शहजाद पर 3 लाख अफगानिस्तान रुपए का फाइन भी लगाया। अफगानिस्तान बोर्ड ने अपने उन खिलाड़ियों को एक महीना का अल्टीमेटम दिया है जो देश से बाहर रहते हैं। यही नहीं बोर्ड अपने उन खिलाड़ियों के लिए एक सख्त पॉलिसी बनाने जा रहा है, जो देश से बाहर रहते हैं। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन आतिफ मशाल का कहना है कि जो खिलाड़ी सालाना कॉन्ट्रैक्ट में शामिल हैं, वह बिना बोर्ड की परमिशन के विदेश दौरों पर नहीं जा सकेंगे।
गौरतलब है कि शहजाद के अलावा अफगानिस्तान के कई और खिलाड़ी पाकिस्तान के पेशावर शहर में रहते हैं। पेशावर अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर के नजदीक का इलाका है। जहां बड़ी संख्या में अफगानी लोग रहते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
