For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CWC19, AFGvSL: बारिश से प्रभावित मैच में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 34 रनों से हराया

नई दिल्ली। विश्व कप के 7वें मैच में कोई चमत्कारिक उलटफेर देखने को नहीं मिल सका और दो एशियाई टीमों में श्रीलंका ने बाजी मारते हुए अफगानिस्तान को 34 रनों से मात देकर अपना खाता खोल लिया। बारिश से प्रभावित यह मैच 41 ओवर का कर दिया गया था जिसका काफी फायदा श्रीलंका को मिला। एक समय बल्लेबाजी में लड़खड़ाते हुए श्रीलंका 200 रनों के स्कोर के लिए संघर्ष कर रहा था और पूरे 50 ओवर का खेल होना बाकी था लेकिन तभी बारिश ने आकर ना केवल अफगानिस्तान की लय तोड़ दी बल्कि श्रीलंका को गेंदबाजी के लिए पहले से ज्यादा मुफीद परिस्थितियां भी दे दी।

इनका फायदा उठाते हुए श्रीलंका के गेंदबाजों ने अफगानिस्तान को 32.4 ओवर में 152 रनों पर समेट दिया। डकवर्थ लुईस नियम के तहत अफगानिस्तान को इस मैच में जीत के लिए 187 रनों का लक्ष्य मिला था। अफगानिस्तान की शुरुआत हजरातुल्ला (30) ने धमाकेदार की लेकिन पूरी पारी में अफगान टीम को कोई स्थायित्व नहीं मिल सका। नुवान प्रदीप और लसिथ मलिंगा ने बदली हुई परिस्थितियों का अच्छा इस्तेमाल करते हुए क्रमशः 4 और 3 विकेट लिए। अफगानिस्तान के लिए नजीबुल्लाह जरदान ने भी 43 रनों का योगदान दिया।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका ने 36.5 ओवर में 201 रन बनाए थे। श्रीलंका की शुरुआत काफी शानदार रही थी और कप्तान करूणारत्ने (30) और कुसाल परेरा (78) ने पहले विकेट के लिए 92 रन जोड़े थे। लेकिन इसके बाद कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। अफगानिस्तान की ओर से एक बार राशिद खान और मोहम्मद नबी की स्पिन जोड़ी ने कमाल करते हुए आपस में 6 विकेट अपने नाम किए। नबी ने 4 और राशिद ने 17 रन देकर 2 विकेट लिए।

1
43650

Story first published: Wednesday, June 5, 2019, 0:40 [IST]
Other articles published on Jun 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+