For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टेस्ट मैच खेलने वाले देशों में शामिल हुए दो नए नाम, ICC ने अफगानिस्तान और आयरलैंड को दिया दर्जा

टेस्ट मैच को बढ़ावा देने के लिए आईसीसी ने दो नए देशों को टेस्ट खेलने वाली टीम का दर्जा दिया है।

लंदन। टेस्ट मैच को बढ़ावा देने के लिए आईसीसी ने दो नए देशों को इससे जोड़ा है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने आयरलैंड और अफगानिस्तान को टेस्ट खेलने का दर्जा दे दिया है। दरअसल अभी हाल ही में लंदन में हुई आईसीसी की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा भी की गई थी। आईसीसी के सीईओ डेव रिचर्डसन की ओर से कहा गया था कि टेस्ट खेलने वाले देशों की संख्या को 10 से बढ़ा के 12 किया जा सकता है। अब इस पर फैसला लिया गया है।

आईसीसी ने अहम फैसला लेते हुए आयरलैंड और अफगानिस्तान को आईसीसी का फुल टाइम मेम्बर बनाया गया है। इससे पहले रिचर्डसन ने संभावना जताई थी कि आयरलैंड और अफगानिस्तान दोनों ही 11वां और 12वां देश बन सकते हैं, जो टेस्ट खेलते हों। अब इस पर आईसीसी की ओर से सहमति जता दी गई है। इसके साथ ही इस संदर्भ में आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है।

अफगानिस्तान और आयरलैंड, दोनों ही देशों ने बीते कुछ समय में अच्छा खेल दिखाया है। आयरलैंड क्रिकेट ने 2012 में कहा था कि 2020 तक वो टेस्ट खेलने का दर्जा प्राप्त करना चाहता है। वहीं, अफगानिस्तान ने बीते कुछ समय में शानदार खेल दिखाया है। आपको बता दें कि टेस्ट खेलने का दर्जा पाने वाली बांग्लादेश अंतिम टीम थी। उसे 2000 में टेस्ट खेलने का दर्जा प्राप्त हुआ था। पहले से टेस्ट खेलने वाली 10 टीमें हैं- भारत, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे। अब इसमें दो नाम आयरलैंड और अफगानिस्तान का भी जुड़ गया है। बता दें कि 2006 से 2011 के बीच खराब प्रदर्शन के कारण जिम्बाब्वे की टेस्ट मैच खेलने की सदस्यता रद्द कर दी गई थी। हालांकि अगस्त 2011 में फिर से उसे टेस्ट मैच खेलने की सदस्यता मिल गई थी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+