पाक को पटककर नेत्रहीनों का वर्ल्‍ड कप जीतने वाली क्रिकेट टीम को मोदी का सलाम

नई दिल्‍ली। पूरा देश बस इसी बात पर चर्चा करने में लगा है कि वर्ष 2015 में ऑस्‍ट्रेलिया में होने वाला वर्ल्‍ड कप भारत जीतेगा या नहीं? क्‍या भारत 15 फरवरी को वर्ल्‍ड कप के अपने पहले मैच में पाकिस्‍तान को हरा पाएगा? लेकिन जब भारतीय क्रिकेट टीम ने पाक को हराकर ब्‍लाइंड वर्ल्‍ड कप पर अपना कब्‍जा किया तो किसी ने भी एक शब्‍द नहीं कहा। मगर खुद पीएम मोदी ने इन्‍हें गले से लगाया।

पाकिस्‍तान को हराकर जीता वर्ल्‍ड कप

भारतीय टीम ने चार दिन पहले पाकिस्‍तान को पांच विकेट से हराकर वर्ल्‍ड कप पर अपना कब्‍जा किया है। इस जीत के बाद से ही खिलाड़‍ियों में खासा उत्‍साह था लेकिन जब प्रधानमंत्री की ओर से उन्‍हें इनवाइट गया तो यह उत्‍साह दोगुना हो गया।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर खिलाड़ी से व्‍यक्तिगत तौर पर मिले और उसकी काबिलियत की खुलकर तारीफ की। मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इन खिलाड़‍ियों के साथ फोटोग्राफ पोस्‍ट की हैं।


मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि इन खिला‍ड़‍ियों ने देश का नाम ऊंचा किया है और उनसे मिलकर वाकई काफी खुशी हुई है। फाइनल मैच केपटाउन में खेला गया था। 40 ओवरों के इस मैच में सात विकेट खोकर 389 रन बनाए थे। भारत ने 39.4 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्‍य हासिल किया और वर्ल्‍ड कप पर अपना कब्‍जा कर लिया।


Story first published: Thursday, December 11, 2014, 11:48 [IST]
Other articles published on Dec 11, 2014
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+