अफगानिस्तान की दूसरे टी20 में आयरलैंड पर बड़ी जीत, टूटे कई रिकॉर्ड

देहरादून। अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम ने शनिवार शाम खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में आयरलैंड की टीम को 84 रन से हरा दिया। इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने जहां सबसे ज्यादा स्कोर का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया तो वहीं शतक बनाने वाले उनके ओपनर बल्लेबाज हजरतुल्लाह जेजई ने भी कई कीर्तिमान अपने नाम किए। देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने सीरीज भी अपने नाम कर ली है।

अफगानिस्तान का सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड

अफगानिस्तान का सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड

अफगानिस्तान की टीम ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 278 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 194 रन ही बना पाई। राशिद खान ने आयरलैंड के चार खिलाड़ियों को आउट किया।

अफगानिस्तान का 278 रन का स्कोर अंतरराष्ट्रीय टी-20 में किसी भी टीम का सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले किसी टी-20 मैच में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था, ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 2016 में श्रीलंका के खिलाफ 20 ओवर में तीन विकेट पर 263 रन बनाए थे।

हजरतुल्लाह के रिकॉर्ड

हजरतुल्लाह के रिकॉर्ड

अफगानिस्तान के लिए ओपनर हजरतुल्ला जेजई ने 62 गेंदों में 16 छक्कों और 11 चौकों की मदद से नाबाद 162 रनों की पारी खेली। अफगानिस्तान के लिए ये किसी बल्लेबाज का सर्वाधिक स्कोर है जबकि टी-20 में यह किसी बल्लेबाज का दूसरा सबसे ज्यादा स्कोर है। टी-20 इंटरनेशनल में एक मैच में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच के नाम है। फिंच ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 76 गेंद पर 172 रन बनाए थे।

जेजई ने अपनी पारी में 16 छक्के जड़े। यह अंतरराष्ट्रीय टी-20 में किसी भी खिलाड़ी के एक पारी में लगाए सबसे ज्यादा छक्कों का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उन्होंने आरोन फिंच के 14 छक्के मारने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं इस पारी के दौरान अफगानिस्तान की टीम ने कुल 22 छक्के जड़े। यह भी अंतरराष्ट्रीय टी-20 में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों लगाने का नया रिकॉर्ड बन गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत और वेस्ट इंडीज (21-21 छक्के) के नाम पर था।

रिकॉर्ड पार्टनरशिप

रिकॉर्ड पार्टनरशिप

अफगानिस्तान के लिए ओपनर हजरतउल्ला जेजई और उस्मान गनी ने पहले विकेट के लिए 236 रन की साझेदारी की। टी-20 इंटरनेशनल में यह भी नया रिकॉर्ड है। जेजई और गनी ने ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच और डीआर्शी शॉर्ट के 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले विकेट के लिए 223 रन की साझेदारी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

IPL 2019 : इन 5 बल्लेबाजों में लगी 200 छक्के पूरे करने की रेस, जानें काैन हैं ये धुरंधर

Story first published: Saturday, February 23, 2019, 23:23 [IST]
Other articles published on Feb 23, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+