For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अफगानिस्तान ने दर्ज की बड़ी जीत, सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदें रखीं जिंदा

नई दिल्ली। आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 के सिपर 12 में अफगानिस्तान ने नमीबिया के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की है। अफगानिस्तान ने 62 रनों से जीत दर्ज की। इसी के साथ अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदें जिंदा रखी हैं। अफगानिस्तान टीम ने 160 रन बनाए थे, जवाब में नामीबिया की टीम 9 विकेट खोकर 98 रन ही बना सकी। नामीबिया की ओर से डेविड वीसा ने सर्वाधिक 26 रनों पारी खेली। अफगानिस्तान की ओर से गेंदबाजी में नवीन उल हक और हामीद हसन ने 3-3 तथा गुलबदीन नईब ने 2 विकेट चटकाए। यह अफगानिस्तान की ग्रुप 2 में तीन मैचों में दूसरी जीत है। ये टीम अब अंक तालिका में 4 अंकों के साथ मजबूती से दूसरे नंबर पर है, जबकि नामीबिया की दो मैचों में यह पहली हार है।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे अफगानिस्तान ने विकेटकीपर मोहम्मद शहजाद (45) और कप्तान नबी (32) के दम पर 160 रनों का स्कोर बनाया। अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने 53 रनों की तेज शुरुआत दिलाई। फिर 7वें ओवर में 53 के स्कोर पर हजरातुल्लाह जजाई ने विकेट गंवाया, जिसने 27 गेंदों में 33 रन बनाए। फिर 10वें ओवर में टीम के 68 के स्कोर पर रहमानुल्लाह गुरबाज (4) आउट हुए। मोहम्मद शहजाद ने 33 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली, लेकिन 13वें ओवर में उन्होने भी विकेट गंवा दिया। इसके बाद 16वें ओवर में 113 के स्कोर पर नजीबुल्लाह जादरान भी 7 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं अपना आखिरी मैच खेल रहे असगर अफगान ने 23 गेंद 31 रनों की पारी खेल 19वें ओवर में आउट होने से पहले मोहम्मद नबी के साथ टीम को 150 के करीब पहुंचाया। अंत में नबी ने 17 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली और टीम को 160 तक पहुंचाया। नामीबिया के लिए रूबेन ट्रम्पेलमैन और लॉफ्टी-ईटन ने दो-दो विकेट लिए। अब सुपर 12 में अफगानिस्तान का अगला मैच 3 नवंबर को भारत और नामीबिया का अगला मैच 2 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होगा।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: टॉस में फिर अनलकी साबित हुए विराट कोहली, सूर्यकुमार- भुवनेश्वर को नहीं मिला मौका

ऐसी हैं दोनों टीमें-
अफगानिस्तान: मोहम्मद नबी (कप्तान), हजरतुल्लाह जजई, मोहम्मद शहजाद, रहमानुल्ला गुरबाज, नजीबुल्लाह जादरान, असगर अफगान, गुलबदीन नायब, राशिद खान, करीम जनत, नवीन-उल-हक, हामिद हसन।

नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), क्रेग विलियम्स, जेन ग्रीन, डेविड विसे, माइकल वैन लिंगन, जे जे स्मिट, जान फ्रिलिंक, पिक्की या फ्रांस, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, रूबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़।

Story first published: Sunday, October 31, 2021, 19:45 [IST]
Other articles published on Oct 31, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+