Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चेन्नई सुपर किंग्स ने बाजी मारी

चेन्नई, 11 मईरू इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट में पहले महेंद्र सिंह धोनी की तूफानी बल्लेबाजी और फिर लक्ष्मीपति बालाजी की हैट्रिक की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 18 रनों से पराजित कर दिया। इसके साथ ही नौ मैचों में से छह में जीत दर्ज कर चेन्नई सुपर किंग्स ने किंग्स इलेवन को पछाड़ कर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज हो गई।

चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में शनिवार को खेले जा रहे मैच में धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में चार विकेट पर 181 रन बनाए। इसके जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब नौ विकेट खोकर 163 रन ही बना पाई।

सुपर किंग्स की तरफ से बद्रीनारायण से सबसे अधिक 64 रन बनाए जबकि धोनी ने 60 रनों की तूफानी पारी खेली। मैच में सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज बालाजी ने आईपीएल का पहला हैट्रिक लिया, उन्होंने कुल 24 रन देकर पांच विकेट लिए। श्रेष्ठ गेंदबाजी के लिए उसे मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान युवराज सिंह ने टॉस जीत कर चेन्नई सुपर किंग्स को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+