For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तालिबान के रुख के चलते ऑस्ट्रलिया के साथ अफगानिस्तान का टेस्ट मैच खटाई में पड़ा

नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच रद्द होने की बहुत संभावना है। ऑस्ट्रेलिया ने अपना रुख क्लियर कर दिया है कि वे अफगानिस्तान के साथ क्रिकेट तभी खेलना पसंद करेंगे जब उनकी महिला टीम की भी दोबारा बहाली हो, क्योंकि तालिबान ने दावा किया था कि वह महिला क्रिकेट का समर्थन नहीं करेगा। तालिबान ही अब अफगान क्रिकेट का आका है और इस समूह के सांस्कृतिक आयोग के उप प्रमुख अहमदुल्ला वासीक ने एसबीएस को बताया कि महिलाओं को क्रिकेट खेलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

मेन इन येलो को 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक एक टेस्ट में अफगानिस्तान से खेलना है। हालांकि, तालिबान के शासन में लिए फैसले के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के पास मैच को रद्द करने के अलावा कोई विकल्प नहीं रह सकता है।

सीए के एक प्रवक्ता ने कहा, "विश्व स्तर पर महिला क्रिकेट के विकास को गति देना क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए अविश्वसनीय रूप से महत्वपूर्ण है। क्रिकेट के लिए हमारा दृष्टिकोण यह है कि यह सभी के लिए एक खेल है और हम हर स्तर पर महिलाओं के लिए खेल का समर्थन करते हैं।"

"अगर हाल की मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अफगानिस्तान में महिला क्रिकेट का समर्थन नहीं किया जाएगा, तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के पास होबार्ट में खेले जाने वाले प्रस्तावित टेस्ट मैच के लिए अफगानिस्तान की मेजबानी नहीं करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। हम इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर समर्थन के लिए ऑस्ट्रेलियाई और तस्मानियाई सरकारों को धन्यवाद देते हैं। "।

तालिबान ने जब काबुल पर कब्जा किया तो यह पुष्टि हो गई थी कि अफगानिस्तान में क्रिकेट प्रभावित नहीं होगा। माना जाता है कि तालिबान खुद क्रिकेट से प्यार करता है इसलिए पुरुष टीम अपने कार्यक्रम के अनुसार खेलना जारी रखेंगे। लेकिन महिलाओं के लिए, चीजें बदतर हैं और यह बात ऑस्ट्रेलियाई संघीय खेल मंत्री रिचर्ड कोलबेक को बिल्कुल पसंद नहीं आई है।

उन्होंने कहा, "हमने स्पष्ट बयान दिया है कि हम किसी भी स्तर पर महिलाओं को खेल से बाहर करने का समर्थन नहीं करते हैं। हमने अपना दृष्टिकोण आईसीसी को मुखातिब कर दिया है, और हमने अन्य वैश्विक खेल प्राधिकरणों से एक स्टैंड लेने का आग्रह किया है।"

"यह अफगानिस्तान से आने वाले महान क्रिकेटरों के लिए दुखद है। हमने उन्हें बिग बैश में जगह दी है, उनकी महिला टीम ने हाल ही में टेस्ट दर्जा हासिल किया है।"

अफगानिस्तान 17 अक्टूबर से यूएई में शुरू होने वाले आगामी टी20 विश्व कप में हिस्सा लेगा।

Story first published: Thursday, September 9, 2021, 10:20 [IST]
Other articles published on Sep 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+