For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान को पीछे छोड़ इस मामले में नंबर 1 बना अफगानिस्तान, बनाया खास रिकॉर्ड

नई दिल्ली। बांग्लादेश (Bangladesh) में जारी टी20 त्रिकोणीय सीरीज के चौथे मैच में अफगानिस्तान (Afghanistan) की टीम ने शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में विजयी क्रम जारी रखते हुए शाकिब अल हसन की कप्तानी वाली टीम को 25 रन से हरा दिया। युवा कप्तान राशिद खान के नेतृत्व में अफगानिस्तान (Afghanistan) की टीम ने इस सीरीज में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। इससे पहले शनिवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मैच में अफगानिस्तान (Afghanistan) की टीम ने 28 रनों से जीत दर्ज की थी। इसके साथ ही अफगानिस्तान (Afghanistan) की टीम ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। एक कैलेंडर वर्ष में लगातार सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने का रिकॉर्ड अब अफगानिस्तान (Afghanistan) की टीम के नाम हो गया है।

अफगानिस्तान (Afghanistan) की टीम ने 2016-17 में बनाए 11 लगातार मैचों में जीत के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ 12वीं टी20 जीत हासिल की। इस लिस्ट में अफगानिस्तान (Afghanistan) के बाद पाकिस्तान की टीम का नाम आता है जिसने साल 2018 में लगातार 9 टी20 मैचों में जीत हासिल की थी। वहीं इंग्लैंड की टीम 8 जीत के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है जो उसने 2010-11 सत्र के दौरान हासिल की थी। इस लिस्ट में आयरलैंड की टीम भी शामिल है जिसने 2012 में लगातार 8 मैचों में जीत हासिल की थी।

और पढ़ें:- रवि शास्त्री बोले- ये बल्लेबाज गलतियां कर रहा है, दोहराता है तो भुगतेगा खामियाजा

इतना ही नहीं अफगानिस्तान (Afghanistan) की टीम ने लगातार 12वीं टी-20 जीत हासिल कर ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वहीं सीरीज में बांग्लादेश (Bangladesh) की दो मैचों में यह पहली हार है।
अफगानिस्तान (Afghanistan) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 164 रन का स्कोर बनाया और फिर बांग्लादेश (Bangladesh) को 19.5 ओवर में 139 रन पर ऑल आउट कर दिया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान (Afghanistan) की टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और उसने महज 40 रन पर अपने 4 विकेट गंवा दिए। इसके बाद मोहम्मद नबी ने अफगानिस्तान (Afghanistan) की पारी को संभालते हुए महज 54 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्कों की मदद से 84 रन बनाए और अपनी टीम को 164 रन के स्कोर तक पहुंचाया। मोहम्मद नबी के अलावा असगर अफगान ने 37 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 40 रनों का योगदान दिया। ग्लादेश के लिए मोहम्मद सैफुद्यीन ने चार और कप्तान शाकिब अल हसन ने दो विकेट लिया।

164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश (Bangladesh) की टीम कुछ खास नहीं कर पाई और 19।5 ओवर्स में 139 रन के स्कोर पर ऑस आउट हो गई। बांग्लादेश (Bangladesh) के लिए महमदुल्ला ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। उनके अलावा शब्बीर रहमान ने 24 और अफीफ हुसैन ने 16 रनों का योगदान दिया।

और पढ़ें: कौन हैं U-19 एशिया कप में भारत की जीत के हीरो, जिनकी फिरकी के सचिन भी हैं मुरीद

अफगानिस्तान (Afghanistan) के लिए मुजीब उर रहमान ने 15 रन देकर सर्वाधिक 4 चार विकेट चटकाए। उनके अलावा फरीद मलिक, कप्तान राशिद खान और गुलबदिन नैब ने दो-दो विकेट लिए। बांग्लादेश (Bangladesh) को अपना अगला मैच बुधवार को जिम्बाब्वे के साथ खेलना है।

गौरतलब है कि हाल ही में आईसीसी को ओर से जिम्बाब्वे की टीम पर अंतर्राष्ट्रीय बैन लगाया था जिसके चलते वह आईसीसी टूर्नामेंट में शामिल नहीं हो सकता लेकिन द्विपक्षीय सीरीज में खेले गए मैचों को अभी भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर का दर्जा दिया जाएगा।

Story first published: Monday, September 16, 2019, 14:34 [IST]
Other articles published on Sep 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+