Afghanistan team against Bangladesh: बांग्लादेश के खिलाफ आगामी एकमात्र टेस्ट मैच के लिए अफगानिस्तान टीम की घोषणा कर दी गई है। इसमें कुछ अलग चीज यह देखने को मिली है कि टीम में तीन अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल किये गए हैं। इसके अलावा मुख्य स्पिनर राशिद खान को रेस्ट दिया गया है।
बांग्लादेश के खिलाफ अफगानिस्तान की टीम टेस्ट मैच 14 जून से खेलने वाली है। हालांकि राशिद खान को टीम में शामिल नहीं करना हैरानी वाली बात कही जा सकती है। साल 2019 में खेले गए टेस्ट मैच में राशिद खान ने 11 विकेट लेने अफगानिस्तान को जीत दिलाई थी। ऐसे में इस बार भी उनको रेस्ट देने की उम्मीद किसी ने नहीं की थी।
राशिद खान को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दो मैचों में रेस्ट दिया गया था। अंतिम मैच में वह खेलने के लिए आए थे लेकिन टीम को पराजय का समाना करना पड़ा। पीठ की चोट की वजह से उनको रेस्ट देना बताया गया था। हालांकि वह आईपीएल के पूरे सीजन में खेले थे।
मीडियम पेस से गेंदबाजी करने वाले करीम जनत को भी टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने हाल ही में समाप्त हुए अहमद शाह अब्दाली फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। करीम जनत को ऑल राउंडर के तौर पर इस टीम में शामिल किया गया है।
टीम में कुल 15 नामों को शामिल किया गया है। उनके अलावा कुछ खिलाड़ियों को रिजर्व के तौर पर भी शामिल किया गया है। इस टेस्ट मैच के लिए हाल ही में बांग्लादेश टीम की घोषणा हुई है। लिटन दास को कप्तान बनाया गया है।
अफगानिस्तान टीम
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उपकप्तान), अफसर ज़ज़ई (विकेटकीपर), इकराम अलीखैल (विकेटकीपर), इब्राहिम ज़द्रान, अब्दुल मलिक, बहीर शाह, नासिर जमाल, करीम जनत, जहीर खान, इजहारुलहक नवीद, हमजा हॉटक, इब्राहिम अब्दुलरहीमजई , यामीन अहमदजई और निजात मसूद।
रिजर्व खिलाड़ी: जिया उर रहमान अकबर, नूर अली ज़ादरान, अज़मतुल्लाह उमरज़ई और सैयद अहमद शिरज़ाद