For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AFG vs SCT: अफगानिस्तान ने खड़ा किया T20 WC 2021 का सबसे बड़ा स्कोर, जमकर बरसे रहमनुल्लाह-जादरान

T20 World Cup
Photo Credit: Twitter/T20WorldCup

नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप 2021 का सुपर 12 राउंड जारी है, जिसके तहत शारजाह के मैदान पर अफगानिस्तान और स्कॉटलैंड की टीम ग्रुप बी का दूसरा मैच खेलने उतरी है। अफगानिस्तान की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन के चलते टी20 विश्वकप 2021 का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है। अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 4 विकेट खोकर 190 रनों का स्कोर खड़ा किया जो कि टी20 विश्वकप 2021 में खेले गये अब तक के 17 मैचों में सबसे बड़ा स्कोर है। इतना ही नहीं शारजाह के मैदान पर इस साल खेले गये आईपीएल मैचों के दौरान भी बड़े स्कोर नहीं बनते देखे गये और यह पहली बार जब स्कोर 190 पहुंचा है।

अफगानिस्तान की टीम ने स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले गये अब तक के सभी 6 मैचों में जीत हासिल की है और अपने अजेय रिकॉर्ड को बरकरार रखने के लिये एक अच्छा बड़ा स्कोर खड़ा किया है। अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने इस मैच में छक्कों की बरसात की और पारी में 11 छक्के और 13 चौके लगाये।

और पढ़ें: 'बड़ी हार नहीं बल्कि जबरदस्त कुटाई है', पाकिस्तान से हार पर सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान

अफगानिस्तान के लिये हजरतुल्लाह जजाई (44) और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद (26) ने विस्फोटक अंदाज में पारी का आगाज किया और 5.4 ओवर्स में ही 54 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। स्कॉटलैंड के लिये साफियान शरीफ ने इस अर्धशतकीय साझेदारी को तोड़ने का काम किया और मोहम्मद शहजाद को क्रिस ग्रीव्स के हाथों कैच कराकर अफगानिस्तान को पहला झटका दिया।

मोहम्मद शहजाद के जाने के बाद हजरतुल्लाह जजाई और रहमन्नुल्लाह गुरबाज के साथ पारी को आगे बढ़ाने का काम किया। हजरतुल्लाह जजाई ने 29 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के लगाकर 44 रनों की पारी खेली, लेकिन मार्क वाट की गेंद पर बोल्ड होने की वजह से अर्धशतक पूरा करने से चूक गये और वापस पवेलियन लौटे। नजीबुल्लाह जादरान ने गुरबाज के साथ तीसरे विकेट के लिये 87 रनों की साझेदारी कर स्कॉटलैंड के गेंदबाजों को वापसी करने से रोक दिया।

और पढ़ें: मोहम्मद शमी के समर्थन में उतरे सचिन-लक्ष्मण-पठान समेत कई खिलाड़ी, ऑनलाइन निशाना साधने वालों को लताड़ा

इस दौरान रहमनुल्लाह गुरबाज ने 37 गेंदों का सामना कर 46 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 4 छक्के और एक चौका लगाया, तो वहीं पर नजीबुल्लाह जादरान ने 34 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया और 59 रनों की पारी खेली। हजरतुल्लाह जजाई की तरह ही गुरबाज भी अपना अर्धशतक लगाने से चूक गये और डेवी की गेंद पर कैच आउट हुए। वहीं साफियान शरीफ ने नजीबुल्लाह को व्हील के हाथों कैच कराया। स्कॉटलैंड के लिये शरीफ ने दो विकेट हासिल किये तो मार्क वाट और जॉश डेवी के खाते में एक-एक विकेट हासिल किये।

Story first published: Monday, October 25, 2021, 21:35 [IST]
Other articles published on Oct 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+