For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AFG vs WI: दिल्ली के बाद अब लखनऊ में मास्क पहनकर खेले खिलाड़ी, प्रदूषण नहीं यह था कारण

नई दिल्ली। भारत दौरे पर पहली बार द्विपक्षीय सीरीज खेलने आई बांग्लादेश की टीम के लिए पहला टी20 मैच उनकी जीत से मेजबान शहर और उसके पर्यावरण की वजह से केंद्र में रहा। 3 नवंबर को हुए इस मैच में दिल्ली के भारी प्रदूषण के बीच बांग्लादेश की टीम को मैच खेलना पड़ा और इस मैच ने खुद को बतौर क्रिकेट इतिहास का सबसे प्रदूषित मैच के नाम से दर्ज कराया। इसके चलते खिलाड़ियों ने मैच से पहले मास्क पहनकर अभ्यास सत्र में भाग लिया था। अभी इस मैच को खत्म हुए एक हफ्ता भी नहीं हुआ कि शनिवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी में खिलाड़ियों को एक बार फिर से मास्क पहनकर खेलते देखा गया।

जी हां, हम बात कर रहे हैं लखनऊ की, शनिवार को भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी स्टेडियम में वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में ऐसी चीज देखने को मिली जिसकी उम्मीद इस शहर में नहीं थी।
इस मैच के दौरान वेस्ट इंडीज के कुछ खिलाड़ी चेहरे पर मास्क पहने हुए नजर आए। हालांकि इसका कारण इस शहर का प्रदूषण स्तर नहीं बल्कि मैदान पर भारी संख्या में उड़ रहे कीड़े थे।

और पढ़ें: AFG vs WI: 5 साल में पहली सीरीज जीता वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान को 47 रन से हराया, बनें कई रिकॉर्ड

मैच की दूसरी पारी के दौरान वेस्टइंडीज के कप्तान केरान पोलार्ड समेत गेंदबाज जेसन होल्डर, विकेटकीपर शाई होप अपने चेहरों पर मास्क लगाकर कीड़ों से बचते नजर आए तो वहीं कुछ खिलाड़ियों ने अपनी टी-शर्ट की कॉलर से मुंह को ढक लिया था और खड़े थे।

मैच के दौरान खिलाडियों को कई बार इस समस्या से जूझना पड़ा जिसके बाद मैदान पर कप्तान पोलार्ड और जेसन होल्डर ने 34वें ओवर के बाद अंपायरों से इस बारे में बात भी की। इस तरह की समस्या का सामना करने के कारण मैच को थोड़ी देर के लिये रोका गया लेकिन उसके बाद खिलाड़ियों को मास्क पहनकर खेलने की सलाह दी गई। वेस्टइंडीज की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए हैं।

और पढ़ें: 3rd T20, IND vs BAN: सीरीज जीत के इरादे से उतरेगी भारत-बांग्लादेश, क्या संजू सैमसन को मिलेगा मौका

हाल ही में भारत और बांग्लादेश के बीच दिल्ली में खेले गए मैच में प्रदूषण एक समस्या थी जिसके कारण बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने मास्क पहन कर अभ्यास किया था। इससे मैच पर संदेह खड़ा हुआ था लेकिन मैच बिना किसी परेशानी के हुआ था।

Story first published: Sunday, November 10, 2019, 9:45 [IST]
Other articles published on Nov 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+