For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AFG vs WI Test : अफगानिस्तान पर भारी पड़े 140 किलो के रहकीम कॉर्नवाल, झटके 7 विकेट

नई दिल्ली। विंडीज के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में अफगानिस्तान की हालत खस्ता हो गई है। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक विंडीज ने 2 विकेट खोकर 68 रन बना लिए हैं, लेकिन पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानी टीम महज 187 रनों पर ही ढेर हो गई। दुनिया के सबसे भारी खिलाड़ी रहकीम कॉर्नवाल पूरी तरह अफगानिस्तान पर भारी पड़ते दिखे। 26 साल के इस ऑफ स्पिनर ने 25.3 ओवर में 75 रन देकर 7 विकेट अपने नाम किए। यह कार्नवाल का दूसरा टेस्ट है, जिसमें उन्होंने तहलका मचा दिया।

विंडीज ने टाॅस जीता और अफगानिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया। ओपनर इब्राहिम जर्दन और जावेद अहमादी ने अच्छी शुरूआत की, लेकिन इस जोड़ी को काॅर्नवाल ने तोड़ दिया। उन्होंने पहला झटका इब्राहिम के रूप में दिया जो 17 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कार्लवाल की घूमती गेंदों को पढ़ने में अफगानी बल्लेबाज कमजोर साबित होते दिखे, फिर देखते ही देखते 98 रनों पर 6 विकेट गिर गए। ये तो शुक्र था आमिर हाम्जा का जिन्होने नाैवें नंबर पर आकर 34 रनों की पारी खेल स्कोर 180 के पार पहुंचाया। कार्नवाल के अलावा कप्तान जेसन होल्डर ने 2 जबकि जोमेल वार्रिकान ने 1 विकेट लिया।

बता दें कि काॅर्नवाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने वाले सबसे भारी खिलाड़ी हैं। इनका वजन 140 किलोग्राम है, जबकि लंबाई 6 फीट 6 इंच है। इतना विशाल शरीर होने के बावजूद ये खिलाड़ी फील्डिगं में भी कम नहीं है। काॅर्नवाल लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने अगस्त में भारत के खिलाफ डेब्यू किया था। इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक 120 किलोग्राम के वजन से ज्यादा का कोई क्रिकेटर नहीं खेला है। क्रिकेट इतिहास में अभी तक सबसे ज्यादा वजन के खिलाड़ी के तौर पर बरमूडा के खिलाड़ी ड्वेन लेवेरोक खेले हैं। लेवेरोक ने साल 2007 के वर्ल्ड कप में क्रिकेट खेला था। उस दौरान उनका वजन 127 किलोग्राम था।

Story first published: Wednesday, November 27, 2019, 19:59 [IST]
Other articles published on Nov 27, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+