AFG vs WI: दुनिया के सबसे वजनी क्रिकेटर के सामने अफगानिस्तान पस्त, बताया- शानदार गेंदबाजी का राज
नई दिल्ली। टी20 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-1 से सीरीज जीत कर इतिहास रचने वाली अफगानिस्तान की टीम लखनऊ के इकाना स्टेडियम (भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम) में पहले दिन लड़खड़ाती नजर आई। वेस्टइंडीज के खिलाफ इकलौता टेस्ट मैच खेल रही अफगानिस्तान की टीम दुनिया के सबसे वजनी क्रिकेटर के खिलाफ गेंद को समझ पाने में नाकाम रही और इस खिलाड़ी के हाथों अपने 7 विकेट खो दिये। वेस्टइंडीज दौरे पर भारत के खिलाफ डेब्यू करने वाले रहकीम कॉर्नवॉल ने बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली पारी में सात विकेट झटके और अपने करियर का पहला 5 विकेट झटकने का कारनामा किया।
पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद 140 किलो वजनी इस क्रिकेटर ने अपनी शानदार गेंदबाजी का राज बताते हुए कहा कि उनकी इस सफलता के पीछे उनका सही लाइन से गेंदबाजी करना था।
और पढ़ें: भारतीय टीम के वो 7 रिकॉर्ड जिन्हें आज तक कोई नहीं तोड़ पाया, ऐसे नहीं बनी नंबर 1 टीम

कॉर्नवॉल ने बताया कैसे झटके विकेट
कॉर्नवॉल ने मीडिया से बात करते हुए कहा,' भारत के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट से लेकर अब तक मेरी गेंदबाजी में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है। लंच से पहले कप्तान जेसन होल्डर ने मुझसे कहा था कि हमें अफगानिस्तान टीम के कुछ विकेट चटकाने हैं। मैंने सही लेंथ से गेंदबाजी करने की कोशिश की और टीम की चुस्त फाल्डिंग का भी साथ मिला।'
रहकीम कॉर्नवॉल अपने करियर का दूसरा ही टेस्ट मैच खेल रहे हैं और इस दौरान 75 रन देकर 7 विकेट झटकने का कारनामा किया।

हमजा ने बताया कहां हुई बल्लेबाजों से गलती
वहीं अफगानिस्तान के लिये सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अमीर हमजा (34) ने बल्लेबाजों की गलती के बारे में बात करते हुए बताया कि जब वह बल्लेबाजी करने आये थे, तब तक विकेट काफी धीमा हो चुका था। इसलिये उन्होंने सीधे बल्ले से खेलना बेहतर समझा।
उन्होंने कहा, ‘हमारे बल्लेबाजों ने कुछ गलतियां की और लंच के बाद गेंद काफी तेजी से उछाल और टर्न ले रही थी। हमारे कोच ने हमसे कहा कि हम छोटी-छोटी साझेदारी करके पारी को आगे बढ़ायें। हमने वही करने की कोशिश की।'

हमजा ने बताया रहकीम क्यों हैं इतने खतरनाक
हमजा ने कहा कि हम मैच के दूसरे दिन परिस्थितियों के हिसाब से अपनी रणनीति को तय करेंगे। मैच में हम अगर टॉस जीतते तब भी पहले बल्लेबाजी करते। हालांकि रहकीम कार्नवॉल की ऑर्म बॉल ने हमें काफी परेशान किया। उनकी लंबाई के चलते गेंद पर काफी उछाल मिल रहा था।
दुनिया के सबसे भारी खिलाड़ी रहकीम कॉर्नवाल पूरी तरह अफगानिस्तान पर भारी पड़ते दिखे। 26 साल के इस ऑफ स्पिनर ने 25.3 ओवर में 75 रन देकर 7 विकेट अपने नाम किए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
