For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अफगानिस्तान ने आयरलैंड को हराकर टेस्ट क्रिकेट में जीता पहला मैच, रच दिया इतिहास

नई दिल्ली। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम में टेस्ट क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है। अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ देहरादून में हुए इकलाैते टेस्ट मैच में सात विकेट से जीत दर्ज की। यह उनकी टेस्ट क्रिकेट में पहली जीत है। इससे पहले अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ अपना पहला टेस्ट था, जिसमें उन्हें एक पारी और 262 रनों से हार मिली थी। लेकिन इस बार अफगानिस्तान ने भारत के मिली हार को भूलाकर आयरलैंड के खिलाफ बाजी मारी।

यूं जीता मैच
आयरलैंड ने पहली पारी में 172 रन बनाए, जिसके जवाब में अफगानिस्तान ने 314 रन बनाकर 142 रनों की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में आयरलैंड 288 रन बनाकर ऑलआउट हुई और अफगानिस्तान ने चौथे दिन 147 रनों के लक्ष्य को तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। तीसरे दिन के स्कोर 29/1 से आगे खेलते हुए अफगानिस्तान ने चौथे दिन लंच से पहले ही 48वें ओवर में जीत हासिल कर ली। पहली पारी में 98 रनों की शानदार पारी खेलने वाले रहमत शाह ने दूसरी पारी में भी 76 रन बनाए और दूसरे विकेट के लिए इहसानुल्ल्लाह जनत के साथ 139 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाई। इहसानुल्लाह जनत ने 65 रनों की नाबाद पारी खेली। मोहम्मद नबी सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन हस्मतुल्लाह शाहिदी ने चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी। रहमत शाह को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए 'मैन आफ द मैच' अवाॅर्ड से नवाजा गया।

राशिद भी चमके
इस मैच में स्पिनर राशिद खान भी चमके जिन्होंने सबसे ज्यादा सात विकेट झटके। उन्होंने पहली पारी में 2, जबकि दूसरी पारी में 5 विकेट अपने नाम किए। इसी के साथ राशिद अफगानिस्तान की तरफ से टेस्ट की एक पारी में पांच विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। अफगानिस्तान की तरफ से इहसानुल्लाह, इकरम अली खिल और वक़ार सलामखेल ने और आयरलैंड की तरफ से जेम्स मैककोलम, जेम्स कैमरन, स्टुअर्ट पॉइंटर, जॉर्ज डॉकरेल एवं एंडी मैकब्रायन ने अपना डेब्यू किया।

Story first published: Monday, March 18, 2019, 14:00 [IST]
Other articles published on Mar 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+