For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस 21वीं सदी के क्रिकेटर ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, वकार यूनुस को पछाड़ा

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज के चौथे मैच में अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराकर सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। मैन ऑफ द मैच बने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के युवा लेग ब्रेक गेंदबाज मुजीब जादरान ने एक बार फिर से कमाल कर दिया। जादरान ने जिंबाब्वे के खिलाफ शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए चौथे वनडे इंटरनेशनल मैच में इतिहास रचते हुए 5 विकेट झटके।

मुजीब ने 16 साल 325 दिन की उम्र में वनडे क्रिकेट में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है। इसी के साथ ही मुजीब जादरान वनडे क्रिकेट में यह बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के सबसे युवा गेंदबाज बन गए हैं। मुजीब ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज गेंदबाज वकार यूनुस को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 18 साल 164 दिन की उम्र में वनडे क्रिकेट में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया था।

बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 38 ओवर में ऑल आउट होकर 134 रन बनाए। जिम्बाब्वे की तरफ से क्रेग एरविन ने नाबाद 54 रनों की पारी खेली। वहीं जीत के लिए 135 रनों के लक्ष्य का पीछे करने उतरी अफगानिस्तान ने बिना कोई विकेट खोए 21.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। अफगानिस्तान की तरफ से मोहम्मद शहजाद ने नाबाद 74 गेंदों में 75 रन बनाए वहीं अहसानुल्लाह जानत ने भी नाबाद रहकर 51 रनों की पारी खेली।

Story first published: Friday, February 16, 2018, 21:20 [IST]
Other articles published on Feb 16, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+