नई दिल्ली। क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। यहां पुराने रिकॉर्ड टूटते है तो रोज नए रिकॉर्ड बन जाते हैं। ऐसा ही एक अविश्वसनीय रिकॉर्ड अफगानिस्तान के एक खिलाड़ी ने बना दिया है, जिसे तोड़ पाना किसी के लिए भी आसान नहीं है। इस बार आईपीएल में अफगानिस्तान के युवा खिलाड़ी राशिद खाद ने काफी सुर्खियां बटोरी तो अब इसी टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज शफीकुल्लाह शफाक़ ने टी-20 मैच में डबल सेंचुरी लगाकर इतिहास रच दिया। शफीकुल्लाह ने स्थानीय मैच पैरागॉन नानगरहर चैंपियन ट्रॉफी में 71 गेंदों में 214 रन बनाकर सबकों दंग कर दिया दिया। इस तूफानी पारी में उन्होंने 21 छक्के लगाए। शफीकुल्लाह ने इस शानदार पारी में 21 छक्के और 16 चौके की मदद से अपनी डबल सेंचुरी पूरी की।
उन्होंने काबुल स्टार क्रिकेट क्लब टीम के खिलाफ खेलते हुए ये शानदार रिकॉर्ड बना लिया। सबसे दिलचस्प बात ये कि उनके साथ उनके भाई वहीदुल्लाह भी पिच पर उनके साथ खेल रहे थे। जहां शफीकुल्लाह ने 214 रन बनाए तो उनके भाई 81 रन बनाए, जिसमें 10 चौंके और 3 छक्के शामिल है। शफीकुल्लाह की इस शानदार पारी की वजह से खतीज़ क्रिकेट अकादमी ने 20 ओवरों में 351 रनों का टारगेट रखा और आसानी से जीत हासिल कर ली। शफीकुल्लाह ने अब तक 35 टी20 मैच खेले हैं जिनमे उन्होंने 392 रन बनाए हैं।अब तक उनका टी20 इंटरनेशनल स्कोर 51 है। उनका स्ट्राइक रेट 143 है।